Home » प्रशासन ने चलाया पॉलीथिन चैकिंग अभियान, 11 दुकानों के किये चालान, वसूला जुर्माना

प्रशासन ने चलाया पॉलीथिन चैकिंग अभियान, 11 दुकानों के किये चालान, वसूला जुर्माना

by admin

फतेहाबाद। क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय और नगरपंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र सिंह की टीम ने पुलिस के साथ शनिवार को फतेहाबाद में पॉलीथिन विरोधी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कस्बे के मुख्य बाजार में दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर दो-दो हज़ार रुपये के नगद चालान किये गए और पकड़ी गई पॉलीथिन को नगर पंचायत की टीम को जब्त करा दिया गया।

शनिवार को कस्बे में अभियान चलाकर दुकानदारों से पॉलीथिन जब्त की। इस दौरान 11 दुकानों पर पॉलिथिन पायी गयी जिसे जब्त किया गया त‌था 17500 रूपये का जुर्माना वसूला। उन्होंने कहा कि अभी तो ये चेतावनी है आगे अगर पॉलीथिन पकड़ी गई तो तीन महीने की सज़ा भी हो सकती है।

वहीं पॉलीथिन विरोधी अभियान के संदर्भ में दुकानदारों का कहना है कि दुकानदारों पर जुर्माना लगाकर प्रशासन उत्पीडनात्मक कार्यवाही कर रहा है। प्रशासन को पहले पॉलीथिन की फैक्ट्री बंद करानी चाहिए।

फिलहाल इस कार्यवाही से दुकानदारो में हड़कम्प मच गया है। टीम ने फतेहाबाद के तहसील रोड, गल्ला मंडी आदि में चैकिंग अभियान चलाया। अधिकारियों ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में उपनिरीक्षक सुदीप कुमार व नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment