Home » कर्नाटक में हुई राष्ट्रीय मुक्केबाजी में आगरा के आदित्य यादव ने जीता रजत, हुआ जोरदार स्वागत

कर्नाटक में हुई राष्ट्रीय मुक्केबाजी में आगरा के आदित्य यादव ने जीता रजत, हुआ जोरदार स्वागत

by admin
Aditya Yadav of Agra won silver in the national boxing held in Karnataka, received a warm welcome

आगरा। जेएसडब्ल्यू बेल्लारी कर्नाटक में हुई पांचवी पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आगरा के लाल आदित्य यादव ने जीत का परचम लहरा कर देशभर में आगरा का नाम रोशन किया है। आदित्य यादव ने इस प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। आदित्य यादव के आगरा आगमन पर आगरा कैंट स्टेशन पर साथी खिलाड़ियों द्वारा उसका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान खुली जीप में बैठाकर उसकी जीत की खुशी में विजयी जश्न रैली भी निकाली गयी। आगरा कैंट स्टेशन से शुरू हुआ विजयी जश्न रैली उनके निज निवास कहरई पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान बीच में रजत पदक विजेता आदित्य यादव का जोरदार स्वागत हुआ। लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया, साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल करने पर उन्हें बधाई दी।

शहर वासियों द्वारा उनका स्वागत किए जाने पर बॉक्सर आदित्य यादव काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने इस स्वागत और अभिवादन के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करके आगरा लौटे आदित्य यादव ने बताया कि जेएसडब्ल्यू बेल्लारी कर्नाटक में 15 सितंबर को सीनियर पुरुष प्रतियोगिता की शुरुआत हुई थी जिसका समापन 21 सितंबर को हुआ था। प्रतियोगिता में देशभर के मुक्केबाजों ने भाग लिया था। अपनी कड़ी मेहनत और माता-पिता का कोच के आशीर्वाद से उन्होंने 5 फाइट लड़ी जिसमें से चार पर उन्हें विजयश्री हासिल हुई। इस प्रतियोगिता के समापन के दौरान उन्हें रजत पदक से सम्मानित किया गया, रजत पदक पाकर वह काफी उत्साहित है।

Aditya Yadav of Agra won silver in the national boxing held in Karnataka, received a warm welcome

रजत पदक विजेता आदित्य यादव का कहना था कि माता-पिता का सहयोग और कोच की देखरेख में जो तैयारी की गई, यह उसी का परिणाम है। इसी दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों से भी लगातार प्रैक्टिस करते रहने की अपील की जिससे उनके खेल में निखार आये और वह भी राष्ट्रीय स्तर पर आगरा का नाम रोशन कर सकें।

Related Articles