कोरोना महामारी के दौरान शिक्षण संस्थान लम्बे समय तक बन्द रहें। अभी जैसे जैसे संक्रमण की गति पर विराम लगा तो कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों ने भी छात्र छात्राओं के लिये अपने अपने परिसर के दरवाज़े खोल दिये। काफी समय बाद विवि खुलने के चलते बहुत से छात्र-छात्राओं को उनके शैक्षणिक सत्र की की जानकारी नहीं है, कि किस प्रकार से उनका प्रवेश होगा या परीक्षा कब होगी और परिणाम कब तक आएंगे। ऐसी सभी समस्याओं के समाधान के लिये छात्रों की मदद करने के लिये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन ने आगरा विवि में हेल्प डेस्क की शुरुआत की है।
आगरा विवि में जानकारियों के अभाव में इधर उधर भटक रहे छात्र छात्राओं ने परिषद की हेल्प डेस्क पर पहुँच कर संगठन के पदाधिकारियों से अपनी समस्याएं रखीं। संगठन द्वारा छात्रों को सही जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया।
संगठन की केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य व आगरा विश्वविद्यालय की इकाई अध्यक्ष प्रियंका तिवारी ने हेल्प डेस्क की पूर्ण जानकारी देते हुये बताया कि संगठन के अधिकतर कार्यकर्ताओं पर प्रवेश, परिणाम सम्बंधित प्रतिदिन अनेकों फ़ोन आ रहे थे। इसका मतलब था कि बहुत अधिक मात्रा में छात्र छात्रायें परेशान हैं। उन सभी समस्याओं के समाधान के लिये अभाविप द्वारा विश्वविद्यालय में हेल्प डेस्क लगा लगाई गई है।

विश्वविद्यालय इकाई मंत्री कान्हा मुद्गल ने बताया कि विद्यार्थी परिषद वर्षभर कार्य करने वाला छात्र संगठन है, इसके निमित्त परिषद की हेल्प डेस्क के पहले दिन लगभग 95 छात्र व 28 छात्राओं की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया। इन समस्याओं में मुख्य रूप से परीक्षा से संबंधित शंकाएं थीं जिनका नितारण करते हुये उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गयीं
इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुणाल दिवाकर, महानगर मंत्री शुभम कश्यप, विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल और आर्यन नौहवार, महानगर सह मंत्री धीरज चौधरी और कर्मवीर बघेल, उदय चौहान, सौरभ राठौर, मोहित त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।