आगरा। इन दिनों आम आदमी पार्टी द्वारा जनसंवाद एवं सदस्यता अभियान पूरे शहर में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज देवरी रोड स्थित कोटला कोटली की बगीची पर पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद क्षेत्र की समस्याओं को जानते हुए जनसंवाद अभियान चलाया गया जिसमें प्रमुख रुप से सीरियलों से आए हुए साथी कलाकार वत्सल नंदा ने पार्टी में शिरकत की।
कलाकार वत्सल नंदा हिंदी सीरियलों में जैसे ‘उड़ान’ एंड टीवी पर प्रसारित होने वाला ‘श्री कृष्ण’, ‘कुमकुम भाग्य’ आदि में काम कर चुके हैं। वह अक्सर पार्टी गतिविधियों में शामिल रहे और लोगों के बीच जाकर पार्टी के काम को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान निरंकार मिशन से जुड़े जगदीश राजोरिया भी साथ मे रहे। उन्होंने आप पार्टी की विचारधारा का प्रचार प्रसार करते हुए कई लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई।

जनसंवाद और सदस्यता अभियान का यह कार्यक्रम मुंबई की बगीची, खंदारी पर भी चलाया गया। इस अभियान में प्रमुख रुप से विष्णु दयाल शर्मा, योगेश उपाध्याय, जेके गुप्ता, अलका अग्रवाल, यति नंदन, आर्य चेतन श्रीवास्तव, सुशांत यादव, राज कपूर मदनलाल, राजू प्रजापति, कुमार भारती, शानू कुरैशी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कोटली की बगीची में जनसंवाद कार्यक्रम में कपिल बाजपेई (जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी) मुख्य रूप से मौजूद रहे। जनसंवाद के दौरान उन्होंने कहा कि एक मिस्ड कॉल नंबर 9871010101 के साथ जनता को राष्ट्र निर्माण के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ने का मौका प्रदान कर रही है। आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी चुनावों को लड़ेगी जिसके लिए अभी से योग्य साथियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। सभी विधानसभाओं में और तहसीलों में तथा सभी वार्डों में यह जनसंवाद अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को पार्टी से सीधे जोड़ने का प्रयास करा जा रहा है। जिस प्रकार से पार्टी ने दिल्ली में काम किया है उसी प्रकार से उत्तर प्रदेश में भी परिवर्तन लाने के लिए प्रयासरत हैं और जल्द ही पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व भी उत्तर प्रदेश के दौरे करेंगे।