Home » विजयवाड़ा के पार्षदों ने देखा आगरा का स्मार्ट सिटी सेंटर

विजयवाड़ा के पार्षदों ने देखा आगरा का स्मार्ट सिटी सेंटर

by admin
Councilors of Vijayawada saw Agra's Smart City Center

आगरा। विजयवाड़ा के पार्षदों ने देखा आगरा का स्मार्ट सिटी सेंटर। नगर निगम की कार्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

सोमवार को आगरा आए पार्षद
सोमवार को ताजनगरी आये नगर निगम विजयवाड़ा के पार्षदों के दल ने आगरा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कार्य योजना और नगर निगम की कार्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पार्षद दल ने स्मार्ट सिटी सेंटर में बने कमान कंट्रोल सिस्टम को भी देखा। इसके बाद नगर निगम के कार्यकारणी कक्ष में अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आगरा महापौर नवीन जैन, केंद्रीय विधि न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, पूर्व राज्य मंत्री एवं छावनी विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश और नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे विजयवाड़ा से आये पार्षदों से रूबरू हुए।

मेयर ने किया अभिनंदन
बैठक की शुरुआत करते हुए महापौर नवीन जैन ने विजयवाड़ा से आए सभी पार्षदों का आगरा वासियों की ओर से स्वागत अभिनंदन किया। सभी पार्षदों ने अपना परिचय दिया। उन्होंने बताया कि वे इस समय 5 नगर निगम का भ्रमण करने के लिए आए हुए हैं जिसमें दिल्ली, आगरा, अमृतसर, जम्मू और श्रीनगर शामिल है। आज आगरा आगमन के दौरान उन्होंने आगरा स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, शहर में किए जाने वाले विकास कार्य सफाई व्यवस्था एवं कमांड कंट्रोल सेंटर से पूरे शहर में रखी जाने वाली निगरानी की व्यवस्था का निरीक्षण किया। पार्षदों ने कहा कि नगर निगम विजयवाड़ा और आगरा नगर निगम की कार्य व्यवस्था है लगभग एक जैसी है लेकिन स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जो प्रक्रिया अपनाई जा रही हैं वह आगरा में काफी स्मार्ट हैं, जहां एडवांस टेक्नोलॉजी हमें देखने को मिली है।

विकास कार्यों को लेकर प्रस्तुत किए आंकड़े
महापौर नवीन जैन ने पार्षदों से विजयवाड़ा नगर निगम महापौर और पार्षदों के कार्यकाल एवं उनके अधिकारों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की। शहर की जनसंख्या और प्रति वर्ष होने वाले विकास कार्यों को लेकर भी आंकड़े प्रस्तुत किए गए।

केंद्रीय मंत्री बोले, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि भी अवश्य जाएं
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शहर में नगर निगम, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य योजना को सभी के सामने रखा। विजयवाड़ा पार्षद दल के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी लेने के पश्चात उन्होंने कहा कि आप आगरा में ताजमहल देखने के बाद मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को भी अवश्य देखें, तभी आपकी यात्रा पूर्ण रूप से सफल मानी जाएगी।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment