Home » केरल से ताजमहल देखने आई महिला पर्यटक का गुम हुआ मोबाइल, पर्यटन पुलिस ने लौटाई ख़ुशी

केरल से ताजमहल देखने आई महिला पर्यटक का गुम हुआ मोबाइल, पर्यटन पुलिस ने लौटाई ख़ुशी

by pawan sharma

Agra. एक महिला पर्यटक ने उत्साह से लबरेज होकर अपने परिवार के साथ ताजमहल का भ्रमण किया। ताजमहल का भ्रमण करके वह काफी खुश थी लेकिन ताजमहल भ्रमण के बाद जब वह ताजमहल से बाहर निकली तो ताज भ्रमण की खुशियां मायूसी में बदल गई। क्योंकि महिला पर्यटक का मोबाइल ताजमहल भ्रमण के दौरान कहीं गुम हो गया था लेकिन पर्यटन पुलिस ने महिला पर्यटक का फोन ढूंढ कर उसे वापस किया और उसके चेहरे पर खुशी लौटाई।

पूरा मामला ताजमहल से जुड़ा हुआ है। केरल की महिला पर्यटक सुष्मिता अपने परिवार के साथ ताजमहल भ्रमण के लिए आई थी। उन्होंने अपने परिवार के साथ ताज का भ्रमण किया। इस दौरान वह काफी उत्साहित नजर आई। ताजमहल भ्रमण करने के बाद जब वह ताजमहल से बाहर निकली और फिर उन्होंने अपना मोबाइल चेक किया तो उनके होश उड़ गए। मोबाइल उनके पास नहीं था और ना ही बैग में था। मोबाइल के गुम हो जाने से महिला पर्यटक के चेहरे पर मायूसी छा गई। वह वापस अपने परिवार के साथ अपना मोबाइल फोन ढूंढने के लिए ताजमहल के अंदर पहुंची लेकिन कोशिश बेकार रही।

इसके बाद महिला पर्यटक ने पर्यटन पुलिस की सहायता ली। पर्यटन पुलिस को अपनी समस्या बताई। पर्यटन पुलिस एक्टिव हुई और कुछ देर में महिला पर्यटक का खोया हुआ मोबाइल ढूंढ निकाला। पर्यटन पुलिस ने महिला पर्यटक को उसका खोया हुआ मोबाइल फ़ोन वापस किया। मोबाइल वापस पाकर महिला पर्यटक के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली। उसने पर्यटन पुलिस का आभार जताया। उनका कहना था कि आज मोबाइल में जिंदगी सिमट कर रह गई है। इस मोबाइल में महत्वपूर्ण चीजे थी जिनके खोने से उन्हें काफी नुकसान हो सकता था लेकिन खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने से उनकी तमाम समस्याओं का भी समाधान हो गया है और इसके लिए पर्यटन पुलिस को धन्यवाद है।

Related Articles

Leave a Comment