Home » नगर पंचायत अध्यक्ष की गाडी हुई क्षतिग्रस्त, दी तहरीर

नगर पंचायत अध्यक्ष की गाडी हुई क्षतिग्रस्त, दी तहरीर

by pawan sharma

फतेहाबाद। नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक की गाडी को बीती रात किसी अज्ञात सिरफिरे ने क्षतिग्रस्त कर दिया और उस पर लगा भाजपा का झंडा भी तोड दिया। आशा देवी चक ने थाना फतेहाबाद में लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


बीती मंगलवार रात कस्बे के मौहल्ला खटीक में नगर पंचायत अध्यक्ष की अर्टिका गाडी खडी थी। सुबह जब अध्यक्ष के भाई मनीष चक ने गाडी को देखा तो क्षतिग्रस्त पाया। वहीं मनीष ने बताया कि दो दिन पूर्व आगरा से आते समय अपाचे सवार दो लोगों ने उसकी गाडी का पीछा भी किया था। इस घटना को भी गाडी में तोडफोड की घटना से जोडकर देखा जा रहा है। चेयरमेन आशा देवी चक ने थाना फतेहाबाद में लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Comment