Home » करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव ने इतने वोट के अंतर से एसपी सिंह बघेल को हराया

करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव ने इतने वोट के अंतर से एसपी सिंह बघेल को हराया

by admin
Akhilesh Yadav defeated SP Singh Baghel by the margin of votes in Karhal assembly seat.

मैनपुरी। यूपी विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल करने के साथ ही आगरा जिले में भाजपा ने एक बार फिर इतिहास दोहराते हुए सभी 9 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर ली है। इसके अलावा आगरा के लोगों की नजर करहल विधानसभा सीट पर भी थी। जहां सपा मुखिया अखिलेश यादव के सामने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल खड़े हुए थे। हालांकि एसपी सिंह बघेल करहल सीट से जीत तो नहीं पाए लेकिन भाजपा ने यहां से एसपी सिंह बघेल को खड़ा करने को लेकर जो रणनीति अपनाई थी उसमें सफल होती जरूर दिखाई दी।

मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव ने 66782 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। अखिलेश यादव को चुनाव में 147237 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को 80455 वोट हासिल हुए। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के सोबरन सिंह यादव ने 38405 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

Related Articles