Home » देखें, आगरा की सभी 9 विधानसभा सीटों पर अभी तक का वोट समीकरण, भाजपा ने रचा इतिहास

देखें, आगरा की सभी 9 विधानसभा सीटों पर अभी तक का वोट समीकरण, भाजपा ने रचा इतिहास

by admin
See, vote equation in all 9 assembly seats of Agra so far, BJP created history

आगरा। यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम में जहां एक तरफ भाजपा ने लगातार दूसरी बार प्रदेश में अपना परचम लहराया है तो वहीं आगरा जिले में भी भाजपा ने एक बार फिर सभी 9 सीटों पर इतिहास रचती हुई दिखाई दे रही है। कुछ सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीत चुके हैं जबकि कुछ सीटों पर अभी मतगणना जारी है लेकिन उसमें भी भाजपा के प्रत्याशी अपने निकट प्रतिद्वंदी से मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। आइए नजर डालते हैं आगरा जिले की सभी 9 विधानसभा सीट की अभी तक की मतगणना पर….

फतेहपुर सीकरी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी चौधरी बाबू लाल 47011 मतों से चुनाव जीते हैं। दूसरे स्थान पर सपा आरएलडी गठबंधन से ब्रजेश चाहर रहे। बाबूलाल को 1,11,519 वोट, गठबंधन प्रत्याशी ब्रजेश चाहर को 64508 वोट और बसपा के मुकेश राजपूत को 59530 वोट मिले हैं।

आगरा की बाह सीट पर भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह, सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा से 24,235 वोट से जीती हैं। रानी पक्षालिका सिंह को 78360 वोट जबकि मधुसूदन शर्मा को 54125 वोट और बसपा के नितिन वर्मा को 50618 वोट मिले हैं।

आगरा दक्षिण से बीजेपी प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय ने सपा प्रत्याशी विनय अग्रवाल को 56,640 मतों से हराया है। भाजपा के योगेंद्र उपाध्याय को 109262 वोट, समाजवादी पार्टी के विनय अग्रवाल को 52467 वोट और बहुजन समाज पार्टी के रवि भारद्वाज को 38118 वोट मिले हैं।

खेरागढ़ से बीजेपी के भगवान सिंह कुशवाह ने कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को 36,497 वोट से हराया है। भगवान सिंह कुशवाहा को 96574 वोट, कांग्रेस के रामनाथ को 60077 वोट, बहुजन समाज पार्टी के गंगाधर कुशवाहा को 28988 वोट और समाजवादी पार्टी के रौतान को 14133 वोट मिले हैं।

आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट पर बीजेपी की बेबी रानी मौर्य ने बीएसपी की किरण केसरी को 76,608 वोटों से हराया है। बेबी रानी मौर्य को 137310 वोट, बसपा की किरण केसरी को 60702 वोट, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महेश कुमार को 52731 वोट और कांग्रेस के उपेंद्र सिंह को 3770 वोट मिले हैं।

आगरा एत्मादपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी धर्मपाल सिंह ने बसपा प्रत्याशी राकेश बघेल को 48,249 वोटों से हराया है। धर्मपाल सिंह को 139349 वोट, बसपा के राकेश बघेल को 91572 वोट और सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह चौहान को 43512 वोट मिले हैं।

आगरा उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पुरषोत्तम खंडेलवाल ने बीएसपी के शब्बीर अब्बास को 1,10,346 वोट से हराया। भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल को 153817 वोट, बहुजन समाज पार्टी के शब्बीर अब्बास को 41447 वोट, समाजवादी पार्टी के ज्ञानेंद्र गौतम को 34403 वोट और कांग्रेस के विनोद बंसल को 5933 वोट मिले हैं।

फतेहाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा ने सपा की रुपाली दीक्षित को 52,197 वोटों से हराया है। बीजेपी प्रत्याशी छोटे लाल वर्मा को 1008577 वोट, समाजवादी पार्टी की रूपाली दीक्षित को 55185 वोट और बहुजन समाज पार्टी के शैलेंद्र सिंह को 40896 वोट मिले हैं।

आगरा छावनी विधानसभा सीट से बीजेपी के डॉ. जीएस धर्मेश ने सपा के कुंवर चन्द वकील को 48,697 वोटों से हराया है। भारतीय जनता पार्टी के जी एस धर्मेश को 117796 वोट मिले हैं जबकि समाजवादी पार्टी के कुँवर चंद को 69099 वोट मिले हैं। बसपा के भरतेंदू अरुण को 54409 वोट मिले हैं।

  • सभी आंकड़ें चुनाव आयोग की वेबसाइट से लिए गए हैं.

Related Articles