Agra. छावनी विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने के लिए छावनी सीट के पर्यवेक्षक सुनील शर्मा ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। रविवार को छीपीटोला स्थित आंबेडकर सामुदायिक भवन में पर्यवेक्षक सुनील शर्मा के नेतृत्व में एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में छावनी सीट के प्रत्याशी सिकंदर वाल्मीकि शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू, महिला शहर अध्यक्ष माया माहौर, शहर की कार्यकारिणी के सभी सदस्य और छावनी विधानसभा के प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान छावनी सीट को इस रणनीति के हिसाब से लड़ा जाए और जीत के लिए क्या अहम कदम उठाने हैं, इस पर सभी ने अपने अपने विचार रखें।
बूथ कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
छावनी विधानसभा के पर्यवेक्षक सुमित शर्मा ने बताया कि छावनी विधानसभा सीट आगरा जिले की 9 विधानसभा सीटों में से सबसे महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि इस सीट के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खुद आगे आकर समाज से एक नाम मांगा था जिसे चुनाव लड़ाए जा सके। सिकंदर वाल्मीकि को इस सीट से प्रत्याशी बनाया है और इस सीट पर चुनाव दमखम के साथ लड़ा जाएगा प्रशासनिक पक्ष में माहौल बनाने के लिए बूथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डोर टू डोर बूथ कार्यकर्ता चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार जनसंपर्क करेंगे।वर्तमान सरकार की नाकामियों को सभी के सामने रख कांग्रेस की जनहित नीतियों से रूबरू कराकर प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।
छावनी विधानसभा सीट के पर्यवेक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि सभी की निगाह छावनी विधानसभा सीट पर लगी हुई हैं। प्रत्याशी सभी के लिए नया है, क्योंकि वह कांग्रेस में सक्रिय नहीं रहे हैं लेकिन समाज ने इन्हीं को चुनाव लड़ाने के लिए मुहर लगाई थी। इसीलिए सिकंदर वाल्मीकि को कांग्रेस की सभी नीतियों से भी रूबरू करा दिया गया है और इस सीट पर चुनाव लड़े जाने के लिए उनके साथ विशेष रणनीति भी तैयार की जा रही है। इस रणनीति के अनुसार ही सिकंदर बाल्मीकि चुनाव लड़ेंगे।

इस दौरान शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने कहा कि कांग्रेस महासचिव ने जो वायदा किया था वाल्मीकि समाज से उसे पूरा किया है। अरुण वाल्मीकि की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद वाल्मीकि समाज के साथ कई ऐसे मामले सामने आए जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया था। पूरे प्रदेश में भ्रमण करने के बाद कांग्रेस महासचिव ने आगरा के वाल्मीकि समाज को मजबूत बनाने के लिए राजनीति तौर पर मजबूत बनाने की कवायद की है। इसीलिए समाज के दिए गए नाम पर उन्होंने मुहर लगाई और उस व्यक्ति को चुनाव भी लड़ाया जा रहा है।
छावनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सिकंदर वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वाल्मीकि समाज को मान-सम्मान और तवज्जो दी है। समाज यह एहसान उतार नहीं सकता लेकिन इस सीट का चुनाव दमखम के साथ लड़ा जाएगा। भाजपा को भी दिखाया जाएगा कि समाज अब शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा।