Agra: इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की ओर से ब्रज रत्न अवार्ड का छठवां संस्करण मंगलवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची। जिन्होंने ब्रज की उन 11 विभूतियों को ब्रज अवार्ड से सम्मानित किया जिन्होंने अपनी प्रतिभा से देश-विदेश में आगरा शहर अथवा ब्रज क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कलाकृति कन्वेंशन सेंटर में पहुंचने के बाद हुई। उनके पहुंचने पर तुरंत राष्ट्रगान हुआ। संस्था के अध्यक्ष पूरन डावर ने इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की रूपरेखा विवाद का इतिहास पर प्रकाश डाला। इसके बाद महामहिम राज्यपाल का सम्मान किया गया और फिर उसके बाद शुरू हुआ ब्रज की 11 विभूतियों को व्रत अवार्ड से सम्मानित करने का सिलसिला।

इन शख्शियतों को मिला अवार्ड
1- संस्था की ओर से सबसे पहला ब्रज रत्न अवार्ड से एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया को सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से उन्हें “ग्रेट अचीवर अवार्ड” दिया गया।
2- संस्था की ओर से दूसरा ब्रज रत्न अवार्ड वलदेव सिंह को दिया जो पत्रकारिता जगत के गुरु माने जाते हैं, साथ ही एक विद्यालय में वाइस चांसलर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। उन्हें “राष्ट्र गौरव” सम्मान से नवाजा गया।
3- संस्था की ओर से तीसरा सर्वोच्च सम्मान मरणोपरांत हास्य कवि काका हाथरसी को दिया गया। उनका यह सम्मान उनके परिवारी जनों ने लिया। काका हाथरसी ने अपने हाथ कविताओं से अलग पहचान बनाई गई शिवजी की जोगन उपरांत भी देश विदेश में भी जाने जाते हैं।
4- भारतीय महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर रहीं हेमलता काला को ब्रज रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
5- खेल पुरुष में एथलीट कैप्टन रत्न सिंह भदौरिया को दिया गया। सेवानिवृत्त के बाद वह आज युवा पीढी को खेल का नि:स्वार्थ प्रशिक्षण दे रहे है।
6- चौधरी बदन सिंह को ब्रज रत्न से सम्मानित किया। कई बार विधायक रहने के बाद भी लोक गीतों को लिखते रहे और लोक गीत संस्कृति को जीवित रखा। आज उनके लोकगीत को संजोए रखने का श्रेय उन्ही को जाता है।
7- नृत्य लोक में काजल शर्मा को दिया गया। उन्हें भारत का सांस्कृतिक राजदूत कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं है। वो इस समय यूके में देशी विदेशी छात्रों को शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण दे रही है।
8- चिकित्सा क्षेत्र में डॉ ज्ञान प्रकाश को ब्रज रत्न अवार्ड सम्मानित किया गया। सादगी और सेवा भाव के लिए जाने जाते है। देश विदेश में सर्जरी में महारथ हासिल की और ब्रज भूमि को कर्म भूमि बनाया।
9- साहित्य कला और संस्कृति क्षेत्र में ब्रज रत्न अवार्ड हास्य कवि रमेश मुस्कान को दिया गया। काव्य रचनाओं से देश विदेश में आगरा और ब्रज का नाम रोशन किया।
10- अभिनय मॉडलिंग क्षेत्र में संस्था की ओर से यह सम्मान कर्नल मनोहर शर्मा को दिया गया। कर्नल मनोहर शर्मा सेवा निर्वती के बाद मॉडलिंग क्षेत्र में कदम रखा और फिर कई विज्ञापन किये। फिल्मों में भी अभिनय किया। आज वो समाजसेवा में भी
11- वंदना गुप्ता को उभरती हुई मॉडल को दिया गया। अभिनेत्री और योग प्रशिक्षक के रूप जानी जाती है। ऑस्ट्रेलिया की फ़िल्म से शुरू किया था अभिनय। आज वंदना साउथ की फिल्मों की लीड हीरोइन है।
विशेष सम्मान एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉ. राजेश्वर दयाल को कोरोना काल में उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “किसी भी संस्कृति का संरक्षण या उसका संवर्द्धन भी राष्ट्र सेवा से कम नहीं है, बल्कि यह अपनी जन्मभूमि के प्रति कृतज्ञता अर्पित करने का एक स्वर्णिम अवसर है। इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए, तभी हमारी संस्कृति सुरक्षित रह सकेगी। संस्कृति का संरक्षण ही राष्ट्रसेवा है।”
उन्होंने कहा कि ब्रज का यह प्रेम ब्रज रत्न अवार्ड समारोह में मुझे आप सभी के बीच ले आया है। पिछली बार मेरी सहभगिता इस आयोजन में वर्चुअल माध्यम से रही लेकिन इस दफा यहां आना मेरे लिए यादगार अनुभव है। इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा विभूतियों को सम्मानित किया जाना बहुत ही सराहनीय है, जिन्होंने ब्रज संस्कृति के संवर्द्धन,सम्मान और सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है। उन्हें यह सम्मान देना इस सम्मान का भी सम्मान है। मैं उन सभी को बहुत-बहुत बधाई देती हूं, जिन्हें ब्रज रत्न अवार्ड प्रदान किए गए। अब इन अवार्डियों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है, क्योंकि अपनी-अपनी प्रतिभा को उन्हें और मजबूती के साथ प्रदर्शित करना होगा।
राज्यपाल ने इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों को बधाई देते कहा कि वे ब्रज की संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य इसी प्रकार हर साल करते रहें। कलाकारों की परख हर किसी को नहीं होती। फाउंडेशन द्वारा अपनी कसौटी पर परख कर ही यह अवार्ड दिए जाते हैं, जो सराहनीय है। इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, महासचिव अजय शर्मा, संयोजक ब्रजेश शर्मा, समारोह की सलाहकार समिति के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह और आयोजन समिति के अध्यक्ष किशोर खन्ना सहित अन्य सभी पदाधिकारी निश्चित रूप से इस आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं।