Home » ये देश शरीयत से नहीं, बल्कि संविधान से चलेगा: नीरज दोनेरिया

ये देश शरीयत से नहीं, बल्कि संविधान से चलेगा: नीरज दोनेरिया

by admin
This country will not run by Shariat, but by constitution: Neeraj Doneria

आगरा। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया ने कहा, ये देश शरीयत से नहीं, बल्कि संविधान से चलेगा। जिन लोगों ने कन्हैया की हत्या की, वह इस्लामिक जेहादी।

राजस्थान के उदयपुर में हिंदू युवक कन्हैयालाल की नृशंस हत्या को लेकर बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया ने इस्लामिक कट्टरवाद पर निशाना साधा। उनका कहना था कि जिन लोगों ने कन्हैया की हत्या की, वह इस्लामिक जेहादी हैं। इस घटना ने मुगल शासकों द्वारा हिंदू भाइयों पर हुए अत्याचार के दौर को दोहराया है। यह इस्लामिक जेहादी इस देश को दारुल इस्लाम बनाना चाहते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम यह देश शरीयत से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा।

नीरज दोनेरिया को को हाल ही में बजरंग दल के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। वह चेन्नई से दिल्ली जा रहे थे। आगरा कैंट स्टेशन पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आगरा कैंट स्टेशन भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजने लगा। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत सत्कार किया। कार्यकर्ताओं की इस जोश को देखकर बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया भी अभिभूत नजर आए।

मीडिया से वार्ता करते हुए बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया ने राजस्थान की उदयपुर में हुई घटना पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। साथ ही पीड़ित परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यह घटना मुगल शासनकाल की याद दिलाती है। यह इस्लामिक जिहादी जिन्हें आतंकवादी कहा जा सकता है। वह इस देश को शरीयत से चलाना चाहते हैं। लेकिन यह देश शरीयत से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा।

देश में और भी इस्लामिक जिहादी कर रहे हैं काम
उनका कहना था कि जिन दो इस्लामिक जिहादियों ने इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया, वह केवल दो नहीं है बल्कि इस तरह के स्लीपर सेल पूरे देश में काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को तुरंत ढूंढ कर गिरफ्तार करना होगा। इन पर एनएसए के तहत कार्रवाई हो।

फांसी के तख्ते पर लटका जाए दोनों अपराधियों को
बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया ने कहा कि जिन दो इस्लामिक जिहादियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, उनका केस तुरंत फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलना चाहिए और उन्हें फांसी पर लटका कर यह मैसेज देना चाहिए कि जो भी इस देश को शरीयत के हिसाब से चलाने का प्रयास करेगा, उसका यही अंजाम होगा।

कांग्रेस इस्लामिक जिहाद का इंटरनल समर्थन करती है
राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और उदयपुर में ही हुई इस घटना को लेकर बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज ने कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उनका कहना था कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इंटरनल इस्लामिक जिहाद का समर्थन करती है। इसलिए तो इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं।

Related Articles

Leave a Comment