आगरा। NDS पब्लिक स्कूल में 69 वा गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया और सभी ने राष्ट्रगान गाकर ध्वज को सलामी भी दी। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने फिल्मी और देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति देकर समाँ बांधा तो वहीं अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से इन बच्चों की हौसला अफजाई भी की। इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने एक नाटक के माध्यम से भारतीय संविधान और संविधान में आम लोगों को मिले अधिकारों की जानकारी दी। जिसे जानकर लोग काफी उत्साहित दिखे।
स्कूल की प्रधानाचार्य ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि आज ही के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। देश के इस संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर है। इसलिए हमें उन्हें भी नहीं भूलना चाहिए। लोगों का कहना था कि आज बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से आम जनमानस को मिले अधिकारियों की जानकारी दी है। इन अधिकारों को जानकर लोग अपने आप को स्वालम्बी समझने लगे और इन अधिकारों को जानकार बहुत से लोग दबंगो से अपने अधिकार के प्रति लड़ाई लड़ सकेंगे।
इस गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि के रूप में लोकजन शक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष जे.एस. तोमर पहुचे थे जिनका स्कूल प्रशासन ने स्वागत किया गया।