आगरा। कोरोना से संक्रमित हुए एत्मादपुर पूर्ति निरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने दम तोड़ दिया। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इस घटना से मृतक के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि उनकी पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में इलेक्शन ड्यूटी लगी थी। उसी दौरान वह कोरोना संक्रमित हुए थे।
बताया जाता है कि प्रथम चरण के चुनाव में लगी ड्यूटी के बाद जब वह घर लौटे तो उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। इसी दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई और इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन पिछले कई दिनों से चल रहे इलाज के दौरान उनका स्वास्थ्य लगातार खराब होता चला गया और उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस घटना से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीँ पूर्ति निरीक्षक की मौत के बाद तहसील परिसर के कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि वो भी इलेक्शन ड्यूटी में लगे हुए थे।
इस घटना के बाद कुछ लोग सरकार को भी कोस रहे हैं। उनका कहना है कि व्यक्ति कोरोनावायरस से जंग लड़ रहा है लेकिन कोरोना से लड़ने के संसाधन सरकार जुटा नहीं पा रही है बल्कि उसका ध्यान पूरा इलेक्शन की ओर लगा हुआ है। आम व्यक्ति की जिंदगी से ज्यादा अब सरकार के लिए इलेक्शन महत्वपूर्ण हो गए हैं।