Home » सीरो सर्वे शुरू, फतेहाबाद में 32 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल, एक तहसील अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव

सीरो सर्वे शुरू, फतेहाबाद में 32 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल, एक तहसील अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव

by admin

आगरा। शहर के साथ अब देहात में भी सीरो सर्वे शुरू कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद की टीम ने क्षेत्र के ही ग्राम गढ़ी उदय राज में कैंप लगाकर 32 लोगों के ब्लड सैंपल लिए। अधीक्षक डॉक्टर ए के सिंह के अनुसार सीरों सर्वे की प्रक्रिया के अंतर्गत गढ़ी उदय राज में कैंप लगाया गया। जहां 32 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए हैं। इस तरह का अभियान अन्य गांव में भी चलेगा। वहीं स्वास्थ्य केंद्र द्वारा ही फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम लोहारी में कैंप लगाकर 2 दर्जन से अधिक लोगों की कोरोना जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में लगाए गए कैंप में बाह तहसील के एक अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना है। अधीक्षक डॉ एके सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

Related Articles