Home » लॉकडाउन में आगरा रेलवे मंडल ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, रिकॉर्ड मुनाफ़ा

लॉकडाउन में आगरा रेलवे मंडल ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, रिकॉर्ड मुनाफ़ा

by admin

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल ने कोरोना संकट काल में शानदार प्रदर्शन किया है। सवारियां गाड़ी लगभग पूरी तरीके से बंद थी। लॉकडाउन के कुछ समय बाद श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुँचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को संचालित किया गया तो कुछ स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन शुरू हुआ। लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह से सवारी गाड़ियों के संचालन बंद होने से रेलवे को बड़ा नुकसान जरूर हुआ है लेकिन माल गाड़ी लॉकडाउन में भीं पटरी पर दौड़ती रहीं। माल गाड़ियों ने रेलवे के बड़े नुकसान को कुछ हद तक कम करने की कोशिश की। उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल के द्वारा माल गाड़ियों के संचालन में बेहतर प्रदर्शन किया गया है जिससे रेलवे अधिकारी उत्साहित है।

आगरा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आशुतोष सिंह का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान मथुरा रिफाइनरी से तेल लदान हो या फिर यमुना ब्रिज कंटेनर डिपो से माल की लोडिंग अनलोडिंग हो। इससे उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल को बड़ा फायदा पहुंचाया है जो अपने आप में रिकॉर्ड है। इसी के कारण आगरा रेल मंडल को नुकसान बहुत कम हुआ है।

आगरा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आशुतोष सिंह का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान माल गाड़ियों से हुए रिकॉर्ड मुनाफे के बाद रेलवे अधिकारी बेहद गदगद नजर आ रहे हैं। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए भी सभी पूरे उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में लगे हुए हैं।

Related Articles