आगरा। सेवा भारती ब्रज प्रांत दिनांक 23 व 24 नवंबर को सेवा संगम का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम हिंदुस्तान कॉलेज आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कालेज में आयोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर आज पोस्टर का विमोचन व पत्रकार वार्ता का आयोजन माधव भवन, जयपुर हाउस में किया गया।
पत्रकार वार्ता में सेवा भारती के ब्रज प्रांत के प्रांतमंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक सूर्य नारायण मिश्र, प्रान्त अध्यक्ष उमेश गर्ग, आरएसएस आगरा विभाग संघ चालक हरिशंकर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनिल उपस्थित रहे। मंचासीन पदाधिकारियों ने 2 दिवसीय कार्यक्रम की रूप रेखा और उसका उद्देश्य बताया।
इस विशाल कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के 28 जिलों से 100 से अधिक सेवा संस्थाओं की सहभागिता रहेगी। इस संगम का उद्घाटन 23 नवंबर दोपहर 12 बजे गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज के कर कमलों द्वारा संपन्न होगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधीर एवं विशेष अतिथि के रूप में आगरा के प्रमुख समाजसेवी पूरन डाबर की उपस्थिति रहेगी। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के माननीय संघ संचालक सूर्य प्रकाश करेंगे। इससे पूर्व सेवा संगम प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रातः 11 बजे आगरा के महापौर नवीन जैन द्वारा किया जाएगा।
इस मौके पर वीरेन्द्र वार्ष्णेय, जगमोहन गुप्त, विजय गोयल, शेखर गुप्त, अवधेश उपाध्याय आदि की उपस्थित रही।