Home » छत पर सो रही महिला के सिर में लगी गोली

छत पर सो रही महिला के सिर में लगी गोली

by pawan sharma

आगरा। यमुनापार क्षेत्र में देर रात छत पर सो रही महिला के सिर में गोली लगने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गोली किसने चलाई इस मामले में अभी पुलिस जांच कर रही है।

घटना देर रात करीब 2 बजे की है। गीता सिंह पत्नी मनीष वीर सिंह निवासी शिवानी धाम, कालिंदी विहार अपने पति व दो बच्चों के साथ छत पर सो रही थी जबकि मनीष की मां उनकी नानी उनके पिता और भाई नीचे कमरे में सो रहे थे। बताया गया है कि गोली चली और गीता के सिर में गोली लग गई। घटना की जानकारी नीचे सो रहे परिवारी जनों को नहीं हो सकी। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने दरवाजा खटखटाया और घर के अन्य सदस्यों को उठाकर उन्हें जानकारी दी। मनीष खून में लथपथ अपनी पत्नी को लेकर नीचे आ रहा था तभी परिवार के अन्य सदस्य भी ऊपर आ गए और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गीता सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के संबंध में मनीष वीर सिंह की मां ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार का पिंटू सिकरवार उर्फ जुगल किशोर नामक युवक से कुछ समय पूर्व पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। वहीं जब मनीष पिंटू से तगादा करने के लिए उसके घर पहुंचा था तो पिंटू ने अपने साथियों के साथ में मनीष के साथ मारपीट कर दी थी। उनका आरोप है कि पिंटू नहीं गोली मारी है।

वहीं दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर आरोपी के अलावा परिवारीजन पर भी शक कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment