263
आगरा में शुक्रवार को कोरोना के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में लिए गए 4612 सैंपल्स के सापेक्ष 198 नए मरीज मिले। आगरा में अब तक कुल 23051 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 2421 है।
आगरा में अब तक कुल 292 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में कोरोना से तीन मौतें हुई हैं।
प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 515 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके हैं। वहीं अब तक कुल 20338 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अगर बात करें टेस्टिंग की तो आगरा में अब तक 7,74,726 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं क्योर रेट बढ़ कर 88.23 फीसदी हो चुका है।