Home » 100 में से 8 वार्डों में लड़ी भाजपा की प्रतिष्ठा, जानिए कौन से वार्ड जहां दाव पर है भाजपा

100 में से 8 वार्डों में लड़ी भाजपा की प्रतिष्ठा, जानिए कौन से वार्ड जहां दाव पर है भाजपा

by admin

आगरा। नगर निकाय चुनावों में परचम लहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एड़ी से चोटी का जोर लगा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी से लेकर मंडल स्तर और बूथ के कार्यकर्ताओं को घर घर जाने और भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे है। आगरा नगर निकाय चुनावों में अगर हम बात करें आगरा में साढ़े तीन विधान सभाएं हैं। जिसमें आगरा उत्तरी आगरा छावनी आगरा दक्षिणी के अलावा एत्मादपुर विधानसभा का आधा हिस्सा आगरा के नगर निकाय में आता है। इन साढ़े तीन विधानसभाओं को मिलाकर आगरा के नगर निगम के 100 वार्ड बनते हैं।

हालांकि नगर निगम के 100 वार्ड में से भारतीय जनता पार्टी ने 70 से 75 वार्ड जीतने की जीतने का दावा किया है। भाजपा का दावा अपनी ओर है मगर भाजपा के 100 में से 8 वार्डों पर भाजपा की प्रतिष्ठा लड़ी है । यानी यहां भारतीय जनता पार्टी 8 वार्डों में सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है। अब आइए आपको बताते हैं कि भाजपा के 100 में से वह कौन से 8 वार्ड है। जहां पर भाजपा को जीतना अति आवश्यक है।

वार्ड नंबर 64 प्रत्याशी अनुराग चतुर्वेदी, नेता पुरुषोत्तम खंडेलवाल

वार्ड नंबर 94 प्रत्याशी संजय राय, नेता एस सी आयोग के चेयरमैन रामशंकर कठेरिया

वार्ड नंबर 34 प्रत्याशी आशीष पाराशर, कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

वार्ड नंबर 19 प्रत्याशी धर्मेंद्र असोलिया, विधायक डॉ जी एस धर्मेश

वार्ड नंबर 76 प्रत्याशी ओम प्रकाश धाकड़, विधायक योगेंद्र उपाध्याय और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे

वार्ड नंबर 80 प्रत्याशी शरद चौहान, विधायक जगन प्रसाद गर्ग

वार्ड नंबर 92 प्रत्याशी गुलाब सिंह, विधायक राम प्रताप सिंह चौहान

और वार्ड नंबर 93 प्रत्याशी प्रदीप अग्रवाल, महापौर प्रत्याशी नवीन जैन

आगरा नगर निकाय के 100 में से भाजपा के यह वह 8 वार्ड है। जहां भारतीय जनता पार्टी को जीतना अति आवश्यक है क्योंकि इन वार्डो में भाजपा के कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल एससी आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया विधायक डॉ जी एस धर्मेश योगेंद्र उपाध्याय जगन प्रसाद गर्ग राम प्रताप सिंह चौहान के अलावा खुद महापौर पद के प्रत्याशी नवीन जैन रहते हैं। अगर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी इन 8 वार्ड में से जरा भी हारे तो समझ लो कि bjp अपने ही घर से हार रही है। हालांकि बीजेपी खुद इस बात का विशेष ध्यान रखें हैं कि 100 में से 8 वार्डों पर विजयश्री पाना अति आवश्यक है। यही वजह है कि सबसे ज्यादा ध्यान बीजेपी ने इन आठ वार्ड को दिया है और लगातार 8 वार्डों में मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर कमल खिलाने की अपील की गयी है और अब देखना होगा कि नगर निकाय चुनाव का परिणाम आने के बाद भाजपा की इन 8 वार्डों में क्या स्थिति बनती है।

Related Articles

Leave a Comment