Home » संपन्न हुआ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म शताब्दी समारोह

संपन्न हुआ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म शताब्दी समारोह

by admin

आगरा। देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर देश भर में चल रहे जन शताब्दी समारोह के अंतर्गत आगरा में भी जन शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। पार्टी के तीनों दिग्गज नेताओं ने अपने संबोधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनमानस को नेहरू परिवार और स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जीवन से रूबरू कराया।

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का कहना था कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूरे देश में अपने ही बल पर लोहा मनवाया था। उन्होंने देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। आज उन्ही के कारण हम विकासशील देशों की के बीच में अपने आप को पाते हैं। वहीं राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया का कहना था कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने हमेशा से ही देश को सर्वोपरि माना। आज विपक्षी पार्टियां उन्हें अलग नजरिए से युवा वर्ग के सामने रख रही हैं जो पूरी तरह से गलत है। युवा वर्ग और विपक्षी पार्टियों को उनके जीवन से रूबरू कराने के लिए यह कार्यक्रम संपन्न कराए जा रहे हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा को आड़े हाथ लिया। उनका कहना था कि भाजपा अपने वोट बैंक के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। साथ ही वह एक शिकारी की तरह है जो अपने ही वोटरों का शिकार करती है। उनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। लेकिन इंदिरा गांधी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं था उनके द्वारा देश हित में जो कदम उठाए गए थे उन्हें जनता के सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही इमरजेंसी के बाद जैसे इंदिरा गांधी ने पार्टी को जीत दिलाई थी उसी तरह से कांग्रेसियों को एकजुट होकर विपक्षियों को जवाब देना होगा। उस समय इंदिरा गांधी की जीत का साक्षी आगरा और आगरा का सूरसदन बना था को की इमरजेंसी के बाद उन्होंने आगरा का दौरा किया था और उस दौरे के बाद यूपी में उन्हें जीत हासिल हुई थी।

आज विपक्षी पार्टियां कांग्रेस से डरी हुई है इसलिए तो कांग्रेस को गलत ढंग से जनता और देश के सामने रखा जा रहा है लेकिन स्वर्गीय इंदिरा गांधी के पदचिन्हों पर चलकर कांग्रेसी इन्हें जवाब देंगे।

Related Articles

Leave a Comment