Home » यमुना में तैरता मिला महिला का शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

यमुना में तैरता मिला महिला का शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

by pawan sharma

आगरा। थाना खंदौली के गिजोली गांव में उस समय कोहराम मच गया जब गांव के पास से गुजर रही यमुना नदी में एक लावारिस शव को तैरते हुए देखा। ग्रामीणों ने तुरन्त इसकी सुचना क्षेत्रीय पुलिस को दी। अज्ञात शव के मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुँच गयी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो पता चला कि अज्ञात शव महिला का है। पानी में रहने से शव बुरी तरह से फूल गया जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तुरन्त पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि नदी के पास से गुजरने के दौरान यमुना में शव को तैरते हुए देखा। जिसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी गयी। महिला का शव देखने से पता चलता है कि महिला इस गांव की नहीं है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच की है। मृतक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन गिजोली और उसके आसपास किसी ने इसकी शिनाख्त नहीं की। ऐसा लगता है कि शव बहता हुआ आया है। मृतक महिला की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद पता चलेगा लेकिन मृतका की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए है।

Related Articles

Leave a Comment