Home » दो पक्षों में क्यों चली गोलियां, जानिए

दो पक्षों में क्यों चली गोलियां, जानिए

by pawan sharma

आगरा। पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के लोगों में गोलियां चल गयीं। गोली लगने से महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

मामला थाना शमसाबाद के धमैना गांव का है। थाना शमशाबाद के धमैना गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई दी। पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के दो लोगों में गोलियां चल गई।

गोली लगने से मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गये। दरअसल घायल बबलू ने बताया सगे चाचा रघुवीर ओर सुनील का विवाद छोटे भाई से हो गया। इसी बात को लेकर चाचा रघुवीर और सुनील ने हम लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिससे मुझे और मेरी मां को गोली लग गई। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आनन फानन में मां-बेटा को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीँ पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Comment