Home » संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया ससुरालीजन पर हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया ससुरालीजन पर हत्या का आरोप

by pawan sharma

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। बताया जाता है कि विवाहिता ने ग्रह कलेश में आकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन उपचार के लिए आगरा ले गई जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पीएम के लिए भेज दिया।

मृतक विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न में हत्या कर मार डालने का आरोप लगाया है। मृतका के मायके वाले राजा खेड़ा राजस्थान से फतेहाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने थाने में दी तहरीर में बताया कि शारदा की शादी 15 वर्ष पूर्व फतेहाबाद निवासी मानवेंद्र शर्मा के साथ हुई थी जो लगातार उसे दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे। साथ ही आरोप लगाया कि मृतका के पति मानवेन्द्र और उसके देवर प्रवीन ने इतना उत्पीड़न किया कि उसे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।

परिजनों ने बताया कि बुधवार रात ससुराल वालों ने उसको विषाक्त पदार्थ खिला दिया और मार कर सभी फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment