Home » आगरा में सपा को लगा करारा झटका, पूर्व शहर महासचिव ने थामा कमल

आगरा में सपा को लगा करारा झटका, पूर्व शहर महासचिव ने थामा कमल

by pawan sharma

आगरा। जोड़ तोड़ की राजनीति में एक बार फिर भाजपा सपा पर हावी होती हुई नजर आ रही है। आगरा में भाजपा ने सपा को करारा झटका दिया है। सपा के कर्मठ नेता अतुल गर्ग जो हाल ही में आगरा उत्तरी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक जगन प्रसाद गर्ग के खिलाफ चुनाव लड़े थे, उन्होंने साइकिल की सवारी छोड़ कमल को अपने हाथों में थाम लिया है।

मंगलवार को सपा के इस नेता ने दिल्ली में जाकर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सपा नेता अतुल गर्ग को भाजपा में शामिल कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई और उन्हें पार्टी के जनाधार को बढ़ाने और पार्टी से आम जनमानस को जोड़ने की जिम्मेदारी भी सौंपी।

आपको बताते चलें कि अतुल गर्ग आगरा में सपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं में गिने जाते थे। सपा में रहते हुए आगरा में उन्होंने सपा शहर महासचिव जैसे कई पदों पर जिम्मेदारी संभाली थी लेकिन अपने राजनीतिक करियर को उन्होंने भाजपा की ओर मोड़ दिया है। सपा नेता अतुल गर्ग के जाने से सपाइयों को आगरा में करारा झटका तो लगा है।

इस पर कोई सपा नेता प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं है तो वहीं सपा नेता अतुल गर्ग का कहना था कि सपा में काफी दिनों से उन्हें बेचैनी सी महसूस हो रही थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनकी आस्था जागी इसी वजह से उन्होंने भाजपा पार्टी को ज्वाइन किया है।

Related Articles

Leave a Comment