Home » पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी समारोह आयोजित कर उत्साहित दिखे कांग्रेसी

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी समारोह आयोजित कर उत्साहित दिखे कांग्रेसी

by admin

आगरा। स्वर्गीय देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का जन्म शताब्दी समारोह आगरा में संपन्न हो गया। बिना किसी अडचन के इस समारोह संपन्न होने से कांग्रेसी काफी उत्साहित हैं। कांग्रेसियों का कहना था कि इस कार्यक्रम को लेकर काफी दिनों से तैयारियां चल रही थी। बीच में इस कार्यक्रम की तिथियां बदली लेकिन आखिरकार 7 नवंबर निश्चित हुई और आज के कार्यक्रम सभी लोगों के सहयोग से संपन्न हो गया है। इस कार्यक्रम में कांग्रेसियों और आम जनता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इंदिरा गांधी के जीवन को जानने के लिए उत्साहित लोगों से सूरसदन खचाखच पर गया था। कांग्रेस नेता भारत भूषण गप्पी और राजू लवानियां का कहना था कि यह समारोह पूरे देश में चल रहे थे। समारोह के माध्यम से सभी लोगों को इंदिरा गांधी के वास्तविक जीवन से रू-ब-रू कराना था वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह और जिला महासचिव उमाशंकर उपाध्याय का कहना था कि भाजपा कांग्रेस और इंदिरा गांधी के जीवन को गलत तरीके से देश के सामने रख रहा है जिसका जवाब देने और वास्तविकता से सभी लोगों को रूबरू कराने के लिए यह कार्यक्रम संपन्न किया गया है।

शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन और जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने समारोह संपन्न होने के बाद अपने विचार मीडिया के सामने रखे। उनका कहना था कि हाईकमान से जो निर्देश आया था उसे सभी के सहयोग से पूरा किया गया है साथ ही जिस तरह से इंदिरा गांधी ने विपक्षी पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब देकर इमरजेंसी के बाद सत्ता पर काबिज हुई थी आज फिर विपक्षी पार्टियों को उसी तरह से करारा जवाब देने के लिए सभी कांग्रेसियों से एकजुट होने का आह्वान किया गया है जिससे निकाय चुनाव में जीत हासिल हो सके।

वही वरिष्ठ कांग्रेसी शब्बीर अब्बास का कहना था कि आज वरिष्ठ नेताओं के संबोधन ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। इसका असर निकाय चुनाव में देखने को मिलेगा और जीत इस बार कांग्रेस पार्टी की होगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की ओर से सभी पार्षद प्रत्याशियों और मेयर प्रत्याशी विनोद बंसल को जीत दिलाने के लिए जो आव्हान किया गया उससे विनोद बंसल काफी गदगद हैं उनका कहना है कि उनकी इस आवाज से सारे कांग्रेसी एक होंगे।

वरिष्ठ कांग्रेसी व पीसीसी सदस्य मुरारीलाल गोयल और विजय शर्मा ने कार्यक्रम संपन्न के बाद मीडिया को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Comment