Home » सांसद राजकुमार चाहर जलाएंगे कौन सा रावण, देखें ये ख़बर

सांसद राजकुमार चाहर जलाएंगे कौन सा रावण, देखें ये ख़बर

by admin

आगरा। पूरे देश में विजयादशमी के पर्व पर बुराई पर अच्छाई की जीत रावण के पुतले का दहन हो रहा है। जगह-जगह रावण का पुतला जलाया जा रहा है। मगर यह रावण समाज में अलग-अलग रूप में जलाया जाता है। कहीं रावण को सामाजिक अपराध, कहीं समाज की बुराई के रूप में, कही गुंडे माफिया और अपराध के रूप में जलाया जाता है।

मलपुरा क्षेत्र से गांधी पदयात्रा का शुभारंभ करने वाले आगरा फतेहपुरसीकरी लोकसभा के सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि वो इस बार भ्रष्टाचार का रावण जलाने जा रहे हैं।

सांसद का कहना है कि उत्तर प्रदेश और देश में गुंडे रूपी रावण को मोदी और योगी जी ने जला दिया है। मगर अब जरूरत है भ्रष्टाचार रूपी रावण को जलाने की। सांसद राजकुमार चाहर लोगों से अपील भी कर रहे हैं कि विजयादशमी के इस पर्व पर भ्रष्टाचार मुक्त करने का संकल्प लें और भ्रष्टाचार रूपी रावण का दहन करें।

लंकापति रावण का पुतला जहां आगरा में कई स्थानों पर जलाया जा रहा है तो वहीं फतेहपुरसीकरी लोकसभा के सांसद आगरा की जनता से अपील कर रहे हैं कि वे रावण के पुतले का दहन करने के साथ-साथ भ्रष्टाचार को भी जरूर जलाए जिससे भारत उन्नति की ओर अग्रसर हो सके।

Related Articles

Leave a Comment