Home » निकाय चुनाव में कांग्रेस की नैया पार लगाने ये आ रहे हैं आगरा

निकाय चुनाव में कांग्रेस की नैया पार लगाने ये आ रहे हैं आगरा

by pawan sharma

आगरा। नगर निकाय चुनाव के भंवर में फंसी कांग्रेस रूपी नाव को निकलने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के कंधो पर एक बार फिर कमान देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनो से पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है जिसका असर चुनाव में साफ़ देखने को मिल रहा है। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है। स्टार प्रचारकों को बुलाने के लिए कांग्रेस मेयर प्रत्याशी हाईकमान से लगातार संपर्क कर रहे है जिससे कांग्रेस की फंसी नाव को बाहर निकाला जा सके।

आपको बताते चलें कि नगर निकाय चुनाव के प्रचार में अब कुछ दिन शेष है और शेष दिनों में कांग्रेस पार्टी जी जान लगाना चाहती है। मतदाताओं को लुभाने के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका भी तय की गई है। कांग्रेस प्रत्याशियों की ओर से सबसे पहली मांग कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को आगरावासी व्यक्तिगत रुप से जानते हैं और उनका पुराना नाता आगरा से भी है। इसीलिए निकाय चुनाव के भंवर में फंसी कांग्रेस रूपी नाव को निकालने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को कुशल नाविक की भूमिका में देखा जा रहा है।

कम समय में राज बब्बर अधिक से अधिक मतदाताओं से रूबरू हो सके इसीलिए आगरा के कांग्रेसियों ने शहर में उनके लिए रोड शो तय किया है जिस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने अपनी सहमति दे दी है। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का रोड शो 19 नवंबर को होगा।

पीसीसी सदस्य भारत भूषण का कहना है कि रोड शो का रूट तय हो गया है जिसकी अनुमति के लिए प्रशासन को लिखित में दी जा चुकी है। रोड शो की शुरुआत शहीद स्मारक से होगी यह रोड शो घटिया, बेलनगंज, दरेसी, रावतपाड़ा, जौहरी बाजार, फुव्वारा, हींग की मंडी, मंटोला, डोलिखार होते हुए बिजलीघर चौराहा अंबेडकर पार्क पर जाकर समाप्त होगा।

Related Articles

Leave a Comment