Home » अहिंसा के पुरोधा को दी श्रद्धांजलि

अहिंसा के पुरोधा को दी श्रद्धांजलि

by admin

आगरा। अहिंसा के पथ पर चलकर भारत देश को आज़ादी दिलाने वाले महात्मा गांधी की जयंती को कांग्रेसियो ने अहिंसा दिवस के रूप में मनाया. इस अवसर पर कांग्रेसी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुचे जहा सभी लोगो ने मिलकर बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर विचार गोश्ठी का आयोजन किया गया जिसमे सभी कांग्रेसियो ने महात्मा गांधी के जीवन और भारत को आज़ादी दिलाने वाले उनके आंदोलनों पर प्रकाश डाला.

जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना था की महात्मा गांधी का जन्म 2अक्टूबर 1869 को हुआ था. महात्मा गांधी ने अपने रंगभेद के आंदोलन, सत्याग्रह और अहिंसा से भारत को अंग्रेजी हुकूमत से मुक्त कराकर पुरे विश्व में अहिंसा का डंका बजाया. उनसे प्रेरित होकर विख्यात वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने कहा था कि आने वाली पीढ़ियों को इस पर यकीन नहीं होगा कि धरती पर ऐसा भी हाड़-मांस का बना कोई आदमी कभी रहा होगा। जिसने बिना हिंसा के ही ब्रिटिश हुकूमत को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया होगा.इसलिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अंहिसा दिवस घोषित किया. शहर अध्य्क्ष अबरार हुसैन ने उनके आगरा से सम्बन्ध के बारे में बताया उनका कहना था की आज़ादी के आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी यमुना पर गांधी आश्रम में कई दिन बिताये थे और लोगो से अहिंसा के माध्यम से आंदोलनों में भाग लेने पर जोर दिया.उनके राजीब पति राघव गीत आज भी सभो लोगो को समानता का सन्देश दे रहे है आज उनके अहिंसा के मार्ग से प्रेरित होकर कई लोग अपने देश के लिए कार्य कर रहे है जिन्हें गांधी के नाम से ही पुकारा जा रहा है लेकिन आज देश में कुछ ऐसा माहोल बना हुआ है जिसमे गांधी जी के यह सिंद्धांत खोते हुए दिखाई दे रहे है.

सतेन्द्र कुशवाह

Related Articles

Leave a Comment