Home » अमित शाह के भाषण से पहले लगी आग, रैली स्थल पर भगदड़

अमित शाह के भाषण से पहले लगी आग, रैली स्थल पर भगदड़

by admin

रायबरेली। कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में भगवा का शंखनाद करने के लिए शनिवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रैली को संबोधित करने के लिए पहुँचे थे लेकिन भाजपा अध्यक्ष के संबोधन से पहले ही इस रैली के विशाल पंडाल में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। रैली स्थल पर आग लगने से भगदड़ मच गयी। हर व्यक्ति चाहे वो महिला हो या फिर पुरुष अपनी जान बचाने के लिये भागता हुआ नजर आया। देखते ही देखते सभा स्थल धुंए से भर गया।

सभा स्थल पर शार्ट सर्किट से आग लगने से प्रशासन के भी हाथ-पाँव फूल गए। सभा स्थल पर आग की सूचना पर फायर बिग्रेड ने कमान संभाली और मौके पर पहुँच आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई हताहत न होने से प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस ली लेकिन इतने दुरुस्त इंटजाम के बीच इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नेताओं ने प्रशासन को आड़े हाथ लिया और जमकर हंगामा काटा। इस व्यवस्था से नाराज लोगो ने पंडाल में जमकर कुर्सियां फेंककर प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जताया।

शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस के गढ़ और नेहरू परिवार के घर बन चुके रायबरेली में भगवा का शंखनाद करने पहुंचे थे और इसी बीच यह घटना हो गयी। इस सभा में भाजपा रास्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे समेत कई भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Comment