268
आगरा। शहर में दिन प्रतिदिन ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है जिससे बेघर लोगों और कई बुजुर्ग लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई सारे सामाजिक संगठन असहाय लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं। इसी श्रेणी में आज यूथ यूनिटी वेलफेयर एसोसिएशन की टीम रामलाल वृद्ध आश्रम सिकंदरा पहुंची।
यूथ यूनिटी वेलफेयर एसोसिएशन(YUWA) द्वारा आज रामलाल वृद्ध आश्रम सिकंदरा में असहाय वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को ठंड से बचने के लिए रजाई एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर युवा संस्था की तरफ से कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा की अध्यक्ष नूपुर लोहिया, सचिव राजू गोला, मोहित बंसल, मानसी, अनूप आदि सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह गहलोत ने किया।