Home » आगरा—दिल्ली हाईवे पर युवक को गोली मारी

आगरा—दिल्ली हाईवे पर युवक को गोली मारी

by admin
Youth shot on Agra-Delhi highway

आगरा। आगरा—दिल्ली हाईवे पर युवक को गोली मारी। पुलिस जांच में जुटी।

शुक्रवार देर रात सिकंदरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। गोलीकांड से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। बताया जाता है कि गोली युवक के पेट में लगी। घायल युवक के परिजन ने तीन युवकों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने घटना के संबंध में तहरीर दे दी है।

रुनकता निवासी 25 वर्षीय धर्मेंद्र शुक्रवार रात दस बजे सिकंदरा की ओर से घर आ रहा था। तभी बाइक सवार युवकों ने उसके गोली मार दी। गोली उसके पेट में दाहिनी ओर लगी। घायल युवक को पुलिस ने हास्पिटल में भर्ती करा दिया। उसके परिजन ने रुनकता के ही तीन युवकों पर गोली मारने का आरोप लगाया।

पुलिस ने आरोपित युवकों के घर दबिश दी तो कुछ और तथ्य सामने आए। पुलिस प्रथमदृष्टया हमले की घटना को संदिग्ध मान रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्य कुछ और इशारा कर रहे हैं। पुलिस इन तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। कई युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

घायल युवक के परिजन ने जिन युवकों पर गोली मारने का आरोप लगाया, उनमें से दो अपने घर मिल गए। एक युवक घटना के समय दिल्ली में था। यह जानकारी होने के बाद पुलिस को घटना संदिग्ध लग रही है। घायल युवक के साथ एक और युवक था। उससे पुलिस पूछताछ कर हकीकत जानने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment