Home » अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा द्वारा किया गया शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा द्वारा किया गया शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

by admin

आगरा। अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नर्मदेश्वर पैलेस आवास विकास सेक्टर 1 आगरा में सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि केंन्द्रीय स्वास्थ मंत्री एस.पी. सिंह बघेल द्वारा सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लीवाल महासभा त्रिलोक चन्द्र जैन (अलवर) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

चुनाव अधिकारी अरुण कुमार जैन द्वारा सभी सदस्य व वरिष्ठ पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन निर्मल कुमार जैन अलमारी वाले द्वारा किया गया। संरक्षण हेमा जैन, अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन द्वारा पल्लीवाल जैन सभा के सभी समाज के गरीबो लोगों को पूर्ण रूप से मदद व रोजगार देने का आश्वासन दिया गया। मीडिया प्रभारी अनन्त जैन सहित समाज के सभी पदाधिकरी मौजूद रहे।

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment