मथुरा। सोमवार को बंगालीघाट पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब यमुना किनारे बैठे लोगों ने यमुना में नवजातों के शवों को बहता हुआ देखा। मौके पर मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते तब तक यमुना के तेज बहाव में नवजातों के शव बहकर आगे निकल गए। थोड़ी देर में दो ओर शव बहते हुए आये और यमुना किनारे पर ही रुक गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वहाँ मौजूद कर्मचारियों और पुलिस को दी। नवजातों के शवों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पुलिस की मौजूदगी में कर्मचारियों ने नवजातों के शवों को बाहर निकाला और कानूनी कार्यवाही कर पोस्टमार्टम ग्रह भेज दिया। वहीं तेज धारा में बह गए शवों की भी खोजने का प्रयास किया गया लेकिन अन्य दो शव नही मिले।
घटना बंगालीघाट की है। यमुना किनारे घाट पर कार्यरत कर्मचारी ने यमुना में दो नवजात को बहते हुए देखा। दोनों नवजात यमुना की तेज धारा में बह गए। कुछ देर बाद ही दो और नवजात यमुना में बहते हुए आए और किनारे रुक गए। यह देखकर यमुना किनारे बैठे लोग हैरान रह गए। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी कर्मचारियों और पुलिस को दी। पुलिस के कहने पर कर्मचारियों ने नवजातों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
यमुना में नवजातों के बहते शवों से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है लोग कयास लगाने लगे हैं कि कहीं कोई रैकेट तो नहीं चल रहा है जिससे इन नवजातों के शवों को फेंका जा रहा है।