Home » यादव लैंड अब मोदी लैंड में हो गई तब्दील, सिर्फ मोदी का जादू चलेगा – योगेंद्र उपाध्याय

यादव लैंड अब मोदी लैंड में हो गई तब्दील, सिर्फ मोदी का जादू चलेगा – योगेंद्र उपाध्याय

by pawan sharma

Agra. लोकतंत्र के महापर्व में हर कोई भागीदारी दर्ज करना चाहता है। प्रत्याशी खुद अपने परिवार के साथ सुबह ही मतदान करने के लिए पहुंच गए। भाजपा से आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल ने अपने परिवार के साथ मतदान किया और लोकतंत्र के पर्व में अपना योगदान दिया। मतदान करने के बाद वह पत्रकारों से रूबरू हुए।उनका कहना था कि देश में एक बार फिर मोदी की सरकार बनेगी। आम जनमानस के लिए मोदी सरकार ने जो किया है, वह अभी तक किसी सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को मतदान भी करना चाहिए जिससे वह एक अच्छी सरकार चुन सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर एक तरफ मतदान हो रहा है हर व्यक्ति कमल को चुन रहा है।

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय अपने परिवार के साथ अपने बूथ पर मतदान करने के लिए पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे के साथ यहां पर मतदान किया। मतदान स्थल पहुंचने ही उन्होंने कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं लिया बल्कि मतदान करने के लिए खुद लाइन में लगे और फिर नंबर आने के बाद ही उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष कहीं नजर नहीं आ रहा देश की 400 सीटों पर भाजपा विजय हासिल कर रही है। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से जब यादव लैंड को लेकर बातचीत हुई तो उनका कहना था कि अब यादव लैंड मोदी लैंड में तब्दील हो गई है तो यादव लैंड पर सिर्फ मोदी का ही जादू चलेगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आम जनमानस ने तय कर लिया है कि इस बार फिर मोदी सरकार को ही लाना है।

Related Articles

Leave a Comment