Home » विश्व पर्यटन दिवस : आगरा आये पर्यटकों का फूल-बुके देकर किया गया जोरदार स्वागत

विश्व पर्यटन दिवस : आगरा आये पर्यटकों का फूल-बुके देकर किया गया जोरदार स्वागत

by admin
World Tourism Day: Tourists who came to Agra were warmly welcomed by giving flowers and bouquets

Agra. विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन स्थलों पर दिखने वाली धूम इस बार कोरोना संक्रमण की चलते दिखाई नहीं दी लेकिन पर्यटन विभाग विश्व पर्यटन दिवस मनाना नहीं भूला। पर्यटन विभाग की ओर से सभी ऐतिहासिक स्मारकों पर विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया जिसकी झलक ताजमहल के पास शिल्पग्राम में भी देखने को मिली। ताज का दीदार करने के लिए शिल्पग्राम पहुंच रहे देसी विदेशी सैलानियों का पर्यटन विभाग के कर्मचारियों ने ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा निभाते हुए उनका स्वागत सत्कार किया और उन्हें फूल और बुके भी भेंट किये। पर्यटन विभाग की ओर से स्वागत सत्कार पाकर देसी विदेशी सैलानी भी काफी उत्साहित नजर आए।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग की ओर से शिल्पग्राम पार्किंग में पर्यटन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा एक स्टॉल लगाई गई। शिल्पग्राम पहुंचने वाले पर्यटकों को विश्व पर्यटन दिवस की बधाई दी गई तो वहीं उनका स्वागत सत्कार भी किया गया। कई पर्यटक तो समझ भी नहीं पाए कि आखिरकार उनका स्वागत तक का जोर शोर से क्यों किया जा रहा है लेकिन पर्यटन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें आज के दिवस की पूरी जानकारी।

पर्यटन विभाग के कर्मचारियों ने मॉस्क का भी वितरण किया और उन्हें आगरा का मशहूर पेठा भी खिलाया। अधिकारियों ने पर्यटकों को शहर के स्मारकों की जानकारी दी गई। वहीं स्वागत से सभी सैलानी गद गद दिखाई दिए। फरीदाबाद से ताजमहल देखने के लिए आई इशिका का कहना था कि उन्हें पता भी नहीं था कि वह पहली बार ताजमहल देखने जा रही हैं और उनका इस तरह से स्वागत सत्कार होगा। इस स्वागत सत्कार को पाकर वह काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने कहा कि आज का दिन उनकी जिंदगी का बेहतरीन दिनों में शुमार हो गया है।

Related Articles