Home » सपा बसपा गठबंधन से खुश कार्यकर्ताओ ने बांटी मिठाई

सपा बसपा गठबंधन से खुश कार्यकर्ताओ ने बांटी मिठाई

by pawan sharma

आगरा। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आधिकारिक गठबंधन घोषणा के बाद से ही बसपा और सपा के कार्यकर्ता जो कार्यकर्ता एक धुर विरोधी हुआ करते थे आज भी लोग साथ-साथ पार्टी को जिताने का का प्रण लेते नजर आए।

इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी और बसपा के कार्यकर्ताओं ने गठबंधन होने की खुशी में ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस वन स्थित सी ब्लॉक चौराहे पर मिठाई वितरण किया एवं गठबंधन की खुशी मनाई।

कार्यकर्ताओं ने बताया बहन कुमारी मायावती और अखिलेश भैया के निर्देशन में हम 2019 का लोकसभा चुनाव विजय करके रहेंगे और इस बीजेपी जो सिर्फ बातों की और जाति की राजनीति करती है उसको जड़ से उखाड़ फेंकेगे।

मिठाई वितरण में मुख्य रूप से बसपा और सपा के कार्यकर्ताओं में देवेंद्र पाल सिंह उर्फ बिल्लू पार्षद सुरेश दिवाकर अतुल राजोरिया सुमित सेन दिलीप शर्मा पुष्पेंद्र वर्मा संजय रामप्रकाश गगन देव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment