Home » बटेश्वर पहुंचे पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह, समर्थकों के साथ विधि-विधान से की पूजा

बटेश्वर पहुंचे पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह, समर्थकों के साथ विधि-विधान से की पूजा

by admin
Former MLA Bhagwan Singh Kushwaha reached Bateshwar, worshiped lawfully with supporters

आगरा। दो दिन पूर्व बसपा पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह बटेश्वर मंदिर में पूजा करने पहुंचे। पूर्व विधायक ने अपने समर्थकों के साथ मुख्य शिव मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। उसके बाद बटेश्वर से दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ खेरागढ़ के लिए रवाना हुए।

खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं बसपा के कद्दावर नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने 2 दिन पूर्व लखनऊ में बसपा पार्टी को छोड़कर सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा पार्टी का दामन थाम लिया है। पूर्व विधायक अब भाजपा में शामिल होने के बाद भगवा रंग में रंग गये हैं। बसपा को छोड़कर भाजपा पार्टी में शामिल होने के बाद प्रथम बार लखनऊ से पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाहा शुक्रवार को दोपहर बाद अपनी दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ बाह के तीर्थ धाम बटेश्वर शिव मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। जहां दर्जनों की संख्या में एकत्रित अपने समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बटेश्वर के मुख्य ब्रह्म लाल मंदिर में पहुंचे। मंदिर पुजारियों ने विधि विधान से पूर्व विधायक की पूजा अर्चना संपन्न कराई। भाजपा नेता पूर्व विधायक ने पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया।

बटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पूर्व विधायक अपने विशाल काफिले के साथ खेरागढ़ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ ब्लाक प्रमुख पिनाहट सत्यवीर सिंह भदोरिया, ब्लाक प्रमुख बाबा लाल सिंह चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles