Home » महिला दिवस पर छात्राओं और महिलाओं को बताये उनके कानूनी अधिकार

महिला दिवस पर छात्राओं और महिलाओं को बताये उनके कानूनी अधिकार

by pawan sharma

आगरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के तत्वाधान में जिला जज सरोज यादव व अपर जिला जज रीता सिंह के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मौजूद स्कूली छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और मां सरस्वती की वंदना की।

कार्यक्रम में मौजूद जिला जज रीता सिंह ने महिलाओं को व छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी बताते हुए एक नारी वर्ग की शक्ति से रूबरू कराया।

कार्यक्रम में मौजूद अपर जिला जज कविता मिश्रा ने छात्राओं को उनकी उनकी सुरक्षा व सशक्तिकरण के बारे में समझाया।

इस जागरूकता शिविर में मुख्य सचिव अरविंद विकास, सिविल जज संदीपा यादव,सिविल जज जूनियर डिवीजन नम्रता शर्मा, महेश सिंह, ललित त्रिवेदी, के एस परमार व आर के राघव ने मुख्य रूप से सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Comment