Home » बढ़ती महंगाई के विरोध में बीजेपी के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, जन जागरूकता के लिए चलाया जाएगा अभियान

बढ़ती महंगाई के विरोध में बीजेपी के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, जन जागरूकता के लिए चलाया जाएगा अभियान

by admin
Women Congress workers will take to the road against BJP in protest against rising inflation, campaign will be run for public awareness

Agra.बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ सड़कों पर नजर आएंगी। शहर महिला कांग्रेस की ओर से जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के माध्यम से शहर कांग्रेस महिला कार्यकर्ता गली गली मोहल्ले मोहल्ले जाकर लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों से रूबरू कराएंगी। साथ ही बढ़ती महंगाई के विरोध में आम जनमानस को एकजुट भी करेंगी, जिससे सरकार बैकफुट पर आए और महंगाई पर लगाम लगाए।

ढोल मंजीरे के साथ शहर की गलियों में निकाली जाएगी जनजागरूकता रैली:-

शहर महिला कांग्रेस की ओर से शुरू किए जा रहे जन जागरूकता अभियान के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ढोलक नगाड़े मजीरे और अन्य संसाधनों को साथ लेकर गली गली मोहल्ले निकलेंगी। महंगाई के विरोध में गीत गाते हुए लोगों को जागरूक किया जाएगा करेंगे और नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा की पोल खोली जाएगी इतना ही नहीं लोगों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी और पार्टी के लिए समर्थन भी जुटाया जाएगा।

अभियान को सार्थक बनाने के लिए बनाई रणनीति:-

महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष माया महावर का कहना है कि यह अभियान लगातार चला जाएगा। प्रतिदिन शहर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के सभी वार्डों में जाएंगी और गली-गली जन जागरूकता अभियान चलाएंगी। इसके लिए सभी को ढोलक तबला व अन्य उपकरण दिए गए हैं,जिनके माध्यम से लोगों तक अपनी आवाज को पहुंचाया जाएगा इसके लिए रणनीति भी तैयार कर ली गई है और उस रणनीति के तहत ही अभियान चलाया जाएगा।

रसोई का बिगड़ा बजट रहेगा मुख्य मुद्दा:-

महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष माया माहौर का कहना था कि महंगाई पर किसी भी तरह की सरकार ने कोई लगाम नहीं लगाई है। हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं तो खाद्य वस्तुओं के दामों ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं। ऊपर से सरकार ने रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जले पर नमक छिड़कने का काम कर दिया है। इन्हीं सारे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाया जाएगा और भाजपा की करनी और कथनी में कितना अंतर है यह लोगों को समझाया जाएगा जिससे इस बार लोग भाजपा के झूठे वायदों के चंगुल में न फंसे।

अभियान का उद्देश्य भाजपा भगाओ महंगाई घटाओ:-

महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष माया महावर का कहना है कि इस जन जागरूकता अभियान का एक ही मकसद है कि लोग भाजपा की जन विरोधी नीतियों को समझें और भाजपा को प्रदेश व केंद्र से भगाने में कांग्रेस का साथ दें क्योंकि भाजपा हटेगी तो महंगाई भी घटेगी क्योंकि यह सरकार आम जनमानस व गरीबों की नहीं है बल्कि पूंजीपतियों की है इसीलिए तो महंगाई पर कोई लगाम नहीं है।

Related Articles