Home » सिरफिरे सेवानिवृत्त फौजी की बंदूक से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

सिरफिरे सेवानिवृत्त फौजी की बंदूक से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

by admin
Woman injured by gun of a retired soldier dies during treatment

आगरा। बीते शुक्रवार 1 अक्टूबर शाम को ग्राम मड़ी थाना डौकी में एक सिरफिरे रिटायर फौजी द्वारा गांव में ही एक महिला और उसके परिवार पर बंदूक से गोलियां बरसा दी थी जिसके चलते 5 लोग घायल हो गए थे। इस घटना में घायल एक महिला की उपचार के दौरान जयपुर के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चंद्र पाल पुत्र सोबरन सिंह रिटायर्ड फौजी द्वारा अपनी लाइसेंसी बंदूक 12 बोर दुनाली से गांव के महिला पुरुषों पर गोली चला दी थी। मामले के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई थी। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए फौजी को गिरफ्तार कर लिया था, उसकी बंदूक भी बरामद कर ली। गोलीबारी की घटना में रजनीकांत पुत्र कालीचरण उम्र 35 वर्ष, मधु पत्नी रजनीकांत उम्र 32 वर्ष, गुड्डी पत्नी नत्थी लाल उम्र 42 वर्ष, ममता पत्नी धर्मेंद्र 30 वर्ष, कुमारी मोना पुत्री रजनीकांत उम्र 8 वर्ष घायल हो गए थे।

इस संबंध में थाना डौकी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपी चंद्रपाल को दिनांक 2 अगस्त 2021 को घटना में प्रयुक्त दुनाली बंदूक 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घायलों का इलाज जयपुर में चल रहा था। उपचार के दौरान मधु की शुक्रवार को मृत्यु हो गई है। एसओ डौकी शेर सिंह के मुताबिक मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

Related Articles