Home » चंबल के बीहड़ों में बंदूक के साथ क्या कर रहे हैं ये बच्चे, वीडियो वायरल

चंबल के बीहड़ों में बंदूक के साथ क्या कर रहे हैं ये बच्चे, वीडियो वायरल

by admin

आगरा। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में कंधो पर बंदूक लेकर बच्चे घने जंगलों में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने से पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि 2 बच्चे किस तरह से हथियार के साथ जंगल में घूम रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बाह तहसील के चंबल के बीहड़ों का बताया जा रहा है। चंबल के बीहड़ों में आजकल जानवरों का शिकार हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहे छोटे बच्चे बंदूक लेकर घूम रहे हैं। इन वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहीं न कहीं चंबल के बीहड़ों में खुलेआम जानवरों का शिकार इन्हीं शिकारी बच्चों के द्वारा किया जा रहा है।

शिकारी अपने निजी स्वार्थ के लिए जानवरों को अपना शिकार बना रहे हैं लेकिन स्थानीय और जिला प्रशासन इन शिकारियों से अनभिज्ञ नजर आ रहा है। फिलहाल देखना होगा कि इन वीडियो के वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और संबंधित विभाग क्या उचित कार्रवाई करता है।

Related Articles