Home » Weekly Horoscope: इस सप्ताह कैसे रहने वाले हैं आपके सितारे, जानिए साप्ताहिक राशिफल में

Weekly Horoscope: इस सप्ताह कैसे रहने वाले हैं आपके सितारे, जानिए साप्ताहिक राशिफल में

by admin
Know what your stars say in the weekly horoscope

आगरा। इस सप्ताह 22 to 28 August कैसे रहने वाले हैं आपके सितारे। किस राशि वालों को मिलने वाला है लाभ। जानिए साप्ताहिक राशिफल में।

इस सप्ताह कैसे रहने वाले हैं आपके सितारे। किस राशि वालों को मिलने वाला है लाभ। जानिए साप्ताहिक राशिफल में ज्योतिषाचार्य आचार्य सैयद इमरान है। उनके अनुसार इस सप्ताह सिंह और कुंभ राशि वाले जातक थोड़े परेशान हो सकते हैं।

मेषः
इस सप्ताह आपके शारीरिक कष्ट दूर होंगे। करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए काफी शुभ है। कार्य क्षेत्र में आ रहीं अड़चनें दूर होंगी। आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। घरवालों के साथ धार्मिक यात्रा का भी योग है। कहीं फंसा हुआ रूपया भी आसानी से निकल आएगा।

वृषः इस सप्ताह आप सौभाग्य के रथ पर सवार रहेंगे। कारोबार और करियर में सफलता मिलने के योग हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। धन प्राप्ति के भी योग हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। लोग आपकी तारीफ करेंगे।

मिथुनः आप बदलाव की ओर अग्रसर हैं। इस सप्ताह आप अपनी नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं या व्यवसाय को भी बदल सकते हैं। नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। माता-पिता और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्कः इस सप्ताह नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आपका कारोबार आगे बढ़ सकता है। धन लाभ के प्रबल योग हैं। जल्दबाजी से बचें। घरेलू मामले सुलझते नजर आएंगे। पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है। सप्ताह के बीच में महिलाएं अधिक व्यस्त रहेंगी।

सिंहः इस सप्ताह आप गुस्से से बचकर रहिए नहीं तो आपके सभी काम बिगड़ सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। मानसिक परेशानी के भी योग हैं। इस सप्ताह आपको धैर्य रखने की जरूरत है। जो जातक कमीशन का काम करते हैं, उन्हें धन लाभ हो सकता है।

कन्याः इस सप्ताह आप अधिक बिजी रहने वाले हैं। आपको परिश्रम अधिक करना होगा। रोजगार के लिए अभी आपको और इंतजार करना होगा। आप अपने कारोबार को धीरे-धीरे आगे बढ़ाते नजर आएंगे। विशेष बात यह है कि किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से बचें। अगर जरूरी हो तो पढ़कर ही करें।

तुलाः आर्थिक क्षेत्र में चल रही परेशानी बनी रहेगी। सेहत और संबंधों को लेकर आपको जागरूक रहने की जरूरत है। यात्रा के भी योग हैं। इसमें आपका रूपया अधिक खर्च हो सकता है। जीवन साथी की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

वृश्चिकः इस राशि के जातकों के लिए आय के नए स्रोत बनने के प्रबल योग हैं। कारोबार और करियर में आपको मनचाही सफलता मिलेगी। आप सत्ता पक्ष से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा।

धनुः इस सप्ताह आपके जीवन से कोई परेशानी दूर हो सकती है। नौकरी पेशा वाले लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। राजनीतिक व्यक्तियों को शुभ समाचार मिलेंगे। इस पूरे सप्ताह आप काफी व्यस्त रहेंगे। यात्रा के भी योग हैं।

मकरः कोई बड़ा शुभ समाचार आपको इस सप्ताह मिल सकता है। अगर केाई बड़ा सौदा कर रहे हैं तो बड़ों की राय जरूर लें। नौकरी पेशा वाले लोगों को अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। धन के क्षेत्र में संकट का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें

कुंभः परिवार से संबंधित कोई परेशानी से आप चिंतित रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में बॉस के गुस्से का भी शिकार होना पड़ सकता है। अत्यधिक गुस्से से बचें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सेहत को भी लेकर सजग रहें। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।

मीनः यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ है। नौकरी में प्रमोशन, कारोबार में वृद्धि हो सकती है। सुख सुविधाओं पर अधिक धन खर्च करेंगे। पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को अच्छा समाचार मिल सकता है। विशेष बात यह कि इस सप्ताह आपको आलस्य से बचना होगा।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment