Home » देखिए साड़ी पहने जीआरपी पुलिस की मस्ती, जमकर किया डांस

देखिए साड़ी पहने जीआरपी पुलिस की मस्ती, जमकर किया डांस

by pawan sharma

आगरा। होली के पावन पर्व पर शरारती तत्व और अपराधी खलल न डाल दे और शहरवासी खुशी व हर्षो उल्लास के साथ रंगो के इस पर्व को मना सके इसके लिए जिले की पुलिस होली पर्व पर पूरे जिले भर में तैनात रहती है लेकिन होली के अगले दिन सुरक्षा में तैनात यह पुलिस कर्मी हर्षो उल्लास के साथ होली पर्व को मनाते है। ऐसा ही कुछ नजारा शहरभर के थानों में देखने को मिला।

ढोल नगाड़ों की थाप पर पुलिस कर्मी नाचते झूमते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे थे लेकिन आगरा कैंट जीआरपी थाने में होली के रंग में जीआरपी जवान साड़ी को लपेटे हुए और लहंगा पहन कर नाचते हुए दिखाई दिए। होली के रंग में यह पुलिस कर्मी ऐसे रंगे की महिलाओं की पोशाक पहनकर फिल्मी गीतों पर जमकर नाचते झूमते हुए दिखाई दिए। यह पुलिस कर्मी रंगो में रंगे होने के कारण महिलाओ से लग रहे थे। होली का त्योहार है बुरा न मानो इसलिए तो उनके साथी उन्हें छेड़ते और शरारत करते हुए भी दिखाई दिए।

जीआरपी थाने में होली का हुड़दंग घंटो तक चलता रहा। जीआरपी अधिकारियों का कहना था कि होली पर्व पर सुरक्षा को लेकर जिन पुलिस कर्मियो को छुट्टी नही मिलती वो अपने पुलिस परिवार के साथ ऐसे ही होली मानते है। सभी का होली मनाने का अलग अलग अंदाज होता है ऐसा ही कुछ यहाँ भी देखने को मिला है। आज भी सभी ने रंगों और गुलाल के साथ जमकर होली खेली है और एक दूसरे को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Comment