Home » सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार के बिगड़े बोल का वीडियो वायरल, अभद्र भाषा का भी किया प्रयोग

सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार के बिगड़े बोल का वीडियो वायरल, अभद्र भाषा का भी किया प्रयोग

by admin
Video of SP Metropolitan President Wajid Nisar's bad words viral, also used abusive language

Agra. सपा शहर अध्यक्ष वाजिद निसार का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में सपा शहर अध्यक्ष के बिगड़े बोल साफ सुनाई दिए जा सकते हैं। इस वीडियो में जहां वो कार्यकर्ताओं को नेतागिरी का पाठ पढ़ा रहे हैं तो वहीँ गाली गलौज वाले शब्दों का भी प्रयोग कर रहे हैं। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। यह वीडियो लगभग 2 दिन पुराना बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो शहर अध्यक्ष वाजिद निसार के आवास पर बने कार्यालय का है। जहां पर कुछ कार्यकर्ताओं का स्वागत किया जा रहा है। इन लोगों को वाजिद निसार नेतागिरी का पाठ पढ़ा रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में शहर अध्यक्ष सपा वाजिद निसार कह रहे है कि नेतागिरी करने वाले नहीं हरिश्चंद्र नही होते है। अगर हरिश्चंद्र ही बनना है तो नेतागिरी क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सामने कुछ गालियों का भी प्रयोग किया। नेतागिरी का पाठ पढ़ाने वाले सपा शहर अध्यक्ष वाजिद निसार के इस बोल ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी का वह चेहरा ला दिया है जिसमें विपक्ष आरोप लगाता रहता है कि समाजवादी पार्टी को जनहित से कोई सरोकार नहीं है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सपा शहर अध्यक्ष निशाने पर आ गए हैं।

चुनाव बेहद नजदीक है और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले सपा शहर अध्यक्ष का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो के द्वारा होने के बाद विपक्षियों को भी सपा पर निशाना साधने का मौका मिल गया है।

https://chat.whatsapp.com/K7TYmtMzREv5Os7R2Lgzy8

Related Articles