आगरा। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज दिल्ली कार्यालय से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई। इस सूची में आगरा जिले के सभी 9 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की भी घोषणा जारी हुई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी करते हुए इन नामों की घोषणा की।
आगरा जिले के ये हैं प्रत्याशी
एत्मादपुर से बदलाव करते हुए डॉक्टर धर्मपाल सिंह, आगरा छावनी से डॉक्टर जी एस धर्मेश, आगरा दक्षिण से योगेंद्र उपाध्याय, आगरा उत्तरी से पुरुषोत्तम खंडेलवाल, आगरा ग्रामीण से बदलाव करते हुए बेबी रानी मौर्य को प्रत्याशी बनाया गया है। फतेहपुर सीकरी से बदलाव करते हुए चौधरी बाबूलाल को टिकट दी गई है। खैरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाह, फतेहाबाद से छोटे लाल वर्मा और बाह से रानी पक्षालिका को प्रत्याशी बनाया गया है।
जारी हुई घोषणा के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर (शहर) से चुनाव लड़ेंगे जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनाव लड़ेंगे।