Home » आगरा आये यूपी काँग्रेस प्रवक्ता ने मोदी-योगी सरकार पर साधा निशाना, ‘भाजपा कर रही व्यापारियों का शोषण’

आगरा आये यूपी काँग्रेस प्रवक्ता ने मोदी-योगी सरकार पर साधा निशाना, ‘भाजपा कर रही व्यापारियों का शोषण’

by admin
UP Congress spokesperson in Agra targets Modi-Yogi government, 'BJP is exploiting traders'

आगरा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के किसानों की चिंता नहीं है, उन्हें चिंता है तो उसे सिर्फ अडानी और अंबानी की। अडानी और अंबानी की बात बखूबी सुनी जाती है और देश के अन्नदाता जो कृषि बिलों के विरोध में कई महीनों तक दिल्ली के बॉर्डर पर धरना देता रहा उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। कर्जा भी सिर्फ अडानी और अंबानी का ही माफ होता है और अन्य व्यापारियों व किसानों से उत्पीड़न कर कर्ज की वसूली की जाती है, यह कहना है उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह का।

बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आगरा में उत्तर प्रदेश व्यापार पश्चिमी जोन के चेयरमैन की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। अतिथि वन वाटर वर्क्स पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन ने प्रदेश आगरा जिला व शहर व्यापार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा की। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने मोदी और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

केंद्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में व्यापारी पूरी तरह से तबाह हो चुका है। केंद्र की सरकारी एजेंसियां उनका शोषण करने में लगी हुई हैं और मोदी सरकार उनका अपने हित के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। महंगाई चरम सीमा पर है लेकिन मोदी सरकार उसकी बात नहीं करती। किसान परेशान है और सड़कों पर है लेकिन मोदी सरकार उनकी भी बात नहीं करती और जो व्यक्ति किसान और महंगाई को लेकर आवाज उठाता है तो भाजपा सरकार ऐसा प्रोपेगेंडा फैलाती है कि उसे देश विरोधी बता दिया जाता है लेकिन कांग्रेस अपने राजनीतिक दायित्व से पीछे नहीं हटेगी। आम व्यक्ति की लड़ाई दमदारी के साथ लड़ी जाएगी, चाहे मोदी सरकार किसी भी हद तक क्यों ना चली जाए।

उत्तर प्रदेश को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि असामाजिक तत्व बेखौफ होकर आधी आबादी को अपना निशाना बना रहे हैं जिससे आधी आबादी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है और घर से बाहर निकलने में भी आज उसे डर लगने लगा है।

उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ पश्चिमी जोन के चेयरमैन विनोद बंसल ने भी व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए भाजपा की योगी और मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि देश की आर्थिक रीड की हड्डी को मजबूत करने के लिए छोटे छोटे व्यापारियों का भी अहम योगदान है लेकिन इस सरकार ने उन व्यापारियों को पूरी तरह से खत्म कर दिया। मनमोहन की सरकार में जीएसटी 14 प्रतिशत पर शुरू हुआ था लेकिन योगी सरकार में यह दुगना हो गया है।।

विनोद बंसल का कहा कि जिस तरह से नागिन अपने बच्चों को खा जाती है उसी तरह से भाजपा सरकार इन व्यापारियों का शोषण कर रही है। क्योंकि भाजपा खुद ही कहती है कि व्यापारी वर्ग उनका वोटर है और आज उसी वोटर की बुरी स्थिति भाजपा ने बना कर रखी है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ पश्चिमी जोन के प्रदेश महासचिव कपूरचंद रावत का कहना था कि इस सरकार में बेरोजगारी तेजी के साथ बड़ी है जिससे आम व्यक्ति पूरी तरह से परेशान है। वही बढ़ती हुई महंगाई जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी व्यापारों की हित के लिए हर लड़ाई लड़ेगी।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश व्यापार पश्चिमी जोन के चेयरमैन की टीम की भी घोषणा हुई। राघवेंद्र उपाध्याय को प्रदेश उपाध्यक्ष, कपूरचंद रावत को प्रदेश महासचिव, प्रदीप पूरी को प्रदेश महासचिव, मोहित साहनी को प्रदेश महासचिव, राजेश जयसवाल को प्रदेश सचिव, सतीश कुमार समाधिया को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया।आगरा जिले की कमान मनोज पाराशर व शहर अध्यक्ष प्रतीक गर्ग को बनाया गया है।

Related Articles