Home » यूपी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने आगरा-अलीगढ़ मंडल के संभावित प्रत्याशियों के साथ ली बैठक

यूपी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने आगरा-अलीगढ़ मंडल के संभावित प्रत्याशियों के साथ ली बैठक

by admin
UP Congress Screening Committee held meeting with potential candidates of Agra-Aligarh division

Agra. उप्र कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भंवर जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आज स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, एआईसीसी सचिव तौफीक आलम, रोहित चौधरी ने सर्किट हाउस में आगरा व अलीगढ़ मंडल के आठ जिलों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट मांग रहे संभावित प्रत्याशियों से मुलाकात की। इन सभी आवेदकों से स्क्रीनिंग कमेटी ने सवाल जवाब किये और उनका दमखम भी परखा।

संभावित प्रत्याशियों ने दिखाया दमखम

शुक्रवार को सर्किट हाउस में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अपनी टीम के साथ पहुँचे थे। आगरा और अलीगढ़ के हर विधानसभा से लगभग 8 से 10 संभावित प्रत्याशियों ने अपने आवेदन किये। हर विधानसभा सीट पर इतने संभावित प्रत्याशियों की संख्या देख स्टैंडिंग कमेटी के पदाधिकारी उत्साहित दिखे।

महिला संभावित प्रत्याशियों की संख्या ने चौंकाया

सर्किट हाउस में स्क्रीनिंग कमेटी के सामने आगरा अलीगढ़ मंडल की सभी विधानसभाओं से पहुँचे संभावित प्रत्याशियों में महिला संभावित प्रत्याशियों की संख्या भी कम नहीं थी। ऐसा लग रहा है कि प्रियंका गांधी द्वारा टिकटों में 40% महिलाओं की भागीदारी की जो घोषणा की गई है, उससे महिला वर्ग विशेष रूप से प्रभावित होकर देश की राजनीति में जाना चाहती है।

पूछे गए ये सवाल

बताया जाता है कि स्क्रीनिंग कमेटी के पदाधिकारियों ने संभावित प्रत्याशियों से उनका दमखम जाना। हर प्रत्याशियों से कांग्रेस आपको टिकट क्यों दे, आपका जनाधार, कैसे लड़ेंगे चुनाव और उनकी विधानसभा पर चुनावी आंकड़ों के बारे में पूछा। कई संभावित प्रत्याशी तो उनके कई सवालों के जवाब तक नहीं दे सके।

देर रात तक चलेगी बैठक

सुबह 11:00 बजे से स्क्रीनिंग कमेटी की शुरू हुई बैठक और प्रत्याशियों के स्क्रीनिंग देर शाम तक चलती रही। खबर लिखे जाने तक लगभग 8:00 तक कमेटी के सभी पदाधिकारी संभावित प्रत्याशियों से रूबरू हो रहे थे।

स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भंवर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि इस बार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की घोषणा के कारण प्रदेश में महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए कांग्रेस उनको पूरे दम खम के साथ चुनाव में उतारेगी।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जिस प्रकार से आगरा व अलीगढ़ मंडल से एक-एक सीट पर दस-दस टिकट मांगने का अनुपात देखा गया है, उससे लगता है कि शायद कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाएगी।

शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि आज स्क्रीनिंग कमेटी आगरा आई है। आगरा और अलीगढ़ मंडल के लगभग 200 से अधिक संभावित प्रत्याशियों ने अपने आवेदन किए हैं और स्क्रीनिंग कमेटी ने उनसे वार्ता की है। इस दौरान संभावित प्रत्याशियों में महिलाओं की भी संख्या अधिक मात्रा में देखी गई है इसका सीधा तात्पर्य है कि बदलाव की बयार चल गई है। अब मातृशक्ति भी बढ़ चढ़कर राजनीति में प्रतिभाग करने के लिए आगे आ रही है। इसलिए आज कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने भी अपने आवेदन किए हैं।

जिला प्रवक्ता अनुज शिवहरे ने बताया कि आज आगरा और अलीगढ़ मंडल के संभावित प्रत्याशियों से रूबरू होने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी आगरा आई हुई है। सुबह 11:00 बजे से स्क्रीनिंग कमेटी के पदाधिकारियों ने संभावित प्रत्याशियों से वार्ता की है और उनके दमखम को भी जाना है। इस रिपोर्ट को वह हाईकमान को सौंपी जाएगी।

सर्किट हाउस पर कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ,प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव श्यामसुंदर उपाध्याय बिट्टू, अनिल यादव, प्रदेश सचिव गण विनेश सनवाल, शरद उपाध्याय नंदा, मुकेश धनगर, आशुतोष दीक्षित, योगेश तालान, अमित सिंह, जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू, पश्चिमी उप्र व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन विनोद बंसल, भारत भूषण गप्पी, राम टंडन, डा शिरोमणि सिंह पार्षद, मनीष धाकड़ पार्षद, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, नंद लाल भारती, अजहर वारसी, विनोद जरारी, आई डी श्रीवास्तव, ताहिर हुसैन, वासित अली, वीपी बघेल आदि मौजूद रहे।

Related Articles