Home » कांग्रेसियों ने सामाजिक संस्थाओं की मदद से विभिन्न क्षेत्रों में किया खाद्य पदार्थों का वितरण

कांग्रेसियों ने सामाजिक संस्थाओं की मदद से विभिन्न क्षेत्रों में किया खाद्य पदार्थों का वितरण

by admin

आगरा। लॉक डाउन के चलते अभी भी अपने गंतव्य तक पैदल चल रहे है लोगों की मदद के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज ताजगंज के एमपी पुरा, जोशी मोहल्ला, मुगल पुलिया व भगवान टाकीज फ्लाई ओवर पर खाद्य पदार्थों व पेय जल का निःशुल्क वितरण किया।

शहर अध्यक्ष देवेंद्र चिल्लू ने बताया कि काफी प्रयासों के बावजूद आटे के पैकेट नहीं मिल पाने के कारण मुगल की पुलिया पर कन्नौज के दिहाड़ी मजदूरों व भगवान टाकीज फ्लाई ओवर पर विभिन्न जिलों को पैदल कूच कर रहे मजदूरों व गरीब जनता को प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव विनोद बंसल व सामाजिक संस्था जन आवाज के सयोंजक रोहित धाकड़ के सहयोग से बिस्किट्स के पैकेट व पेयजल वितरण कराया गया।

शहर अध्यक्ष देवेंद्र चिल्लू ने जानकारी देते हुए बताया है कि शहर कांग्रेस कमेटी आटे के पैकेट के मुफ्त वितरण की योजना को जरूरत मंद लोगों तक पहुंचाने के प्रयासरत है, लेकिन अभी तक आटे के पैकेट अचानक थोक बाजार से गायब हो जाने के कारण दिक्कत आ रही है, इसके लिए कई आटा फ्लोर मीलों, चक्की व व्यवसाई वर्ग से वार्ता चल रही है।

शहर अध्यक्ष ने कहा कि शहर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में इस भीषण महामारी के विरूद्ध पूरी तरह से शासन प्रशासन के सहयोग से जनता की सेवा के लिए समस्त काँग्रेस कार्यकर्ता तैयार व वचनबद्ध हैं।

Related Articles