Home » यूपी के सीएम आज दिल्ली में, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद हो सकती है यूपी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

यूपी के सीएम आज दिल्ली में, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद हो सकती है यूपी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

by admin
Uttar Pradesh government increased the legislative fund, now this amount will be available

लखनऊ। यूपी के सीएम आज दिल्ली में। राष्ट्रीय अध्यक्ष से करेंगे मुलाकात। नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा संभव।

यूपी भाजपा में बुधवार को फेरबदल किया गया था। विधान परिषद के नेता सदन पद से स्वतंत्र देव सिंह ने इस्तीफा दिया तो तत्काल ही केशव प्रसाद मौर्य को नेता सदन बना दिया गया। इसके बाद आठ साल से प्रदेश में महामंत्री संगठन का पद संभाल रहे सुनील बंसल को दिल्ली बुला लिया गया। उनको राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

इधर झारखंड से बुलाकर धर्मपाल को प्रदेश में महामंत्री बनाया गया। इन सबके बाद गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली जा रहे हैं। वह वहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश को नया अध्यक्ष मिल सकता है। चर्चा यह भी है कि आज ही नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है।

एक मीडिया वेबसाइट का दावा है कि यूपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग चुकी है। दिल्ली के बाद लखनऊ ने भी नाम पर स्वीकृति दे दी है। अब एक या दो दिन में प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment